logo

ट्रेंडिंग:

सलमान खान के घर की सुरक्षा बढ़ी, बालकनी में लगाया गया बुलेटप्रूफ ग्लास

सलमान खान के घर की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। गैलेक्सी अपार्टमेंट की खिड़कियां और बालकनी को बुलेटप्रूफ ग्लास से कवर कर दिया गया है।

Salman Khan

सलमान खान (Photo Credit: Salman Insta Handle)

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को पिछले कुछ महीनों से लगातार लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से जान से मारने की धमकी मिल रही है। इन धमकियों के बाद पुलिस ने उनके घर की सुरक्षा को बढ़ा दिया है। अब सोशल मीडिया पर उनके घर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उनके घर की बालकनी को बुलेटप्रूफ ग्लास से प्रोटेक्ट कर दिया गया है। पिछले कुछ दिनों से सलमान के घर पर रेनोवेशन का काम चल रहा था।

 

सूत्रों के मुताबिक सलमान के घर को हाईटेक कर दिया गया है। इसके अलावा घर के चारों तरफ हाई रेजोल्यूशन सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। वह गैलेक्सी अपार्टमेंट के ग्राउंड फ्लोर में 1 बीएचके में रहते हैं। उनके पेरेंट्स उस बिल्डिंग के फर्स्ट फ्लोर पर रहते हैं।

 

सलमान के घर की बढ़ाई गई सुरक्षा

 

 

घर की बालकनी पर हुई थी फायरिंग

 

सलमान के घर पर पिछले साल 14 अप्रैल को 4 राउंड फायरिंग हुई थी। घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में हमलावरों को कैप्चर कर लिया गया था। ये हमला बालकनी की उसी दीवार पर हुआ था जहां से वे फैंस से मिलने आते हैं। इस हमले के पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद उनके करीबी दोस्त बाबा सिद्दीकी की हत्या कर दी गई थी। बाबा सिद्दीकी की मौत 12 अक्टूबर 2024 को हुई थी। बाबा सिद्दीकी की मौत की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी।

 

हाई सिक्योरिटी के बीच नजर आते हैं भाईजान

 

भाईजान पब्लिक में भी हैवी सिक्योरिटी के बीच में नजर आते हैं। उन्होंने जामनगर में अपने परिवार, दोस्तों और अंबानी परिवार के साथ जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। उनके जन्मदिन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी। वह अपने काम को बिल्कुल भी अफेक्ट नहीं हो देते हैं।  रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान 10 जनवरी से 'सिकंदर' के आखिरी शेड्यूल की शूट करेंगे। ये फिल्म इस साल ईद पर रिलीज होगी। 'सिकंदर' के टीजर ने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है। इस फिल्म में भाईजान एक्शन अवतार में दिखाई देंगे।

 

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap