logo

ट्रेंडिंग:

'सिकंदर' होगी सलमान के लिए टर्निंग प्वाइंट! बनेंगे बॉक्स ऑफिस किंग?

पिछले कुछ समय से सलमान खान की कोई फिल्म नहीं चली है। भाईजान को सिकंदर से काफी उम्मीदे हैं। क्या ये फिल्म बनेगी उनके करियर का टर्निंग प्वाइंट।

salman khan

सलमान खान (क्रेडिट इमेज- सलमान इंस्टा हैंडल)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

90 के दशक से सुपरस्टार सलमान खान दशक को एंटरटेन कर रहे हैं। उनकी फिल्मों के रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार होता है। भाईजान सिर्फ फैनडम के मामले में ही नहीं बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में भी सबसे आगे रहे हैं। उनकी कई फिल्मों ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। पिछेल कुछ समय से उनकी कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भाईजान वाला बज क्रिएट नहीं कर पाई है। फिर चाहे उनकी 'अंतिम' हो, 'किसी का भाई किसी की जान' या पॉपुलर फ्रेंचाइजी 'टाइगर 3' हो। उनकी सभी फिल्मों ने ठीक-ठाक कलेक्शन किया है। भाईजान को अपनी अपकमिंग फिल्म 'सिकंदर' से काफी उम्मीदे हैं।

 

सलमान की 'सिकंदर' को लेकर काफी बज बना हुआ है। अनाउंसमेंट के बाद से ही इस फिल्म की चर्चा हर तरफ है। मेकर्स भी इसी चीज को भुनाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। फिल्म के सेट से सलमान की कई तस्वीरें लीक हो चुकी हैं। मेकर्स ने हाल ही में फिल्म से उनका फर्स्ट लुक शेयर किया था। मेकर्स जल्द फिल्म का धमाकेदार टीजर रिलीज करने वाले हैं।

 

'सिकंदर' में क्या होगा खास

 

'सिकंदर' का निर्देशन ए.आर मुरुगदास कर रहे हैं। उन्होंने आमिर की 'गजनी' और अक्षय कुमार की 'हॉलिडे' का निर्देशन किया है। ये दोनों ही फिल्में ब्लॉकबस्टर हिट हुई थी। इस बार वह सुपरस्टार सलमान खान के साथ कोलेबोरेशन कर रहे हैं। उनकी फिल्मों में रॉ एक्शन देखने को मिलता है। एक्शन के साथ-साथ दमदार कहानी भी देखने को मिलेगी। फिल्म में साउथ के स्टार्स का भी फ्लेवर देखने को मिलेगा। इन दिनों बिग बजट फिल्मों में साउथ और नॉर्थ के स्टार्स साथ में काम कर रहे हैं। उनके साथ फिल्म में रश्मिका मंदाना लीड रोल में हैं। दोनों को साथ में देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। ये एक मसाला एंटरटेनमेंट फिल्म होगी। फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला कर रहे हैं।

 

'सिकंदर' बनेगी टर्निंग प्वाइंट

 

इससे पहले उनके करियर को प्रभुदेवा की फिल्म 'वांटेड' से बूस्ट मिला था। इसके बाद उनकी 'बॉडीगार्ड' आई थी। फिर भाईजान की 'दबंग' रिलीज हुई थी। सलमान इस साल किसी भी फिल्म में सोलो नजर नहीं आए हैं। वह 'बेबी जॉन' और 'सिंघम अगेन' में कैमियो रोल में नजर आए हैं। इन दोनों फिल्मों में उनके कैमियो को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। लंबे समय बाद सलमान ईद पर अपनी फिल्म लेकर आ रहे हैं। ईद पर भाईजान की फिल्म देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड रहते हैं। 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap