बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान आज अपना 59वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने अपने खास दिन को परिवार और दोस्तों के साथ सेलिब्रेट किया। भाईजान के जन्मदिन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म 'सिकंदर' को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। मेकर्स ने ऐलान किया था कि सलमान के बर्थडे पर 'सिकंदर' का टीजर रिलीज किया जाएगा। फैंस फिल्म के टीजर का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब फिल्म के टीजर लॉन्च को पोस्टपोन कर दिया गया है।
फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला कर रहे हैं। नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'फिल्म 'सिकंदर' का टीजर लॉन्च पोस्टपोन कर दिया गया है क्योंकि कल पूर्व प्रधानमंत्र मनमोहन सिंह का निधन हो गया। इस वजह से फिल्म का टीजर 28 दिसंबर को 11 बजकर 7 मिनट पर लॉन्च किया जाएगा। शोक की इस घड़ी में हमारी सेवदनाएं राष्ट्र के साथ। हमें समझने के लिए धन्यवाद'।
पोस्टपोन हुआ 'सिकंदर' का टीजर
मेकर्स ने सलमान के जन्मदिन से एक दिन पहले फिल्म से उनका पोस्टर शेयर किया था। पोस्टर में वह हाथ में हथियार लिए हुए नजर आए थे। वह इंटेंस लुक में नजर आ रहे थे। फिल्म का धमाकेदार पोस्टर फैंस को खूब पसंद आया था। फिल्म का निर्देशन ए.आर मुरुगदास कर रहे हैं। फिल्म में सलमान के साथ रश्मिका मंदाना लीड रोल में हैं। दोनों पहली बार साथ में काम कर रहे हैं।
रश्मिका संग स्क्रीन शेयर करेंगे सलमान
भाईजान और रश्मिका को जोड़ी को साथ में देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। ये फिल्म अगले साल ईद पर रिलीज होगी। इसमें सलमान धुआंधार एक्शन सीन करते हुए नजर आएंगे। वह हाल ही में वरुण धवन के साथ 'बेबी जॉन' में नजर आए थे। बेबी जॉन में सलमान का कैमियो रोल था। फिल्म में वह एजेंट भाईजान बने थे। वरुण और सलमान को साथ में एक्शन करने देखना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं था।