logo

ट्रेंडिंग:

शादी में डांस करने के लिए करोड़ों लेते हैं ये स्टार्स, जानें नाम

कई बॉलीवुड स्टार्स शादी में डांस परफॉर्मेंस देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये स्टार्स कितनी फीस लेते हैं।

shah rukh khan and salman khan

शाहरुख और सलमान (क्रेडिट इमेज- इंस्टा हैंडल)

शादी एक ऐसा फंक्शन होता है जिसमें परिवार से लेकर दोस्त तक शामिल होते हैं। आज कल शादी को ग्रैंड दिखाने के लिए लोगों सेलेब्स को बुलाते हैं। शादी में बॉलीवुड स्टार्स का आना स्टेट सिंबल बन गया। शादियों में शामिल होने के लिए स्टार्स करोड़ों रुपये लेते हैं। इस लिस्ट में शाहरुख खान, सलमान खान, रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर समेत कई स्टार्स का नाम शामिल है। कई बार ये स्टार अपने दोस्तों की शादी में भी फेवर करने के लिए पहुंचते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं ये स्टार्स शादी में परफॉर्म करने के लिए कितनी फीस लेते हैं। आइए हम आपको बताते हैं।

 

शाहरुख खान 

शाहरुख खान हाल ही में दिल्ली की एक शादी में शामिल हुए। किंग खान का दुल्हन के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में शाहरुख दुल्हन के साथ डांस मूव्स करते हुए नजर आ रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, शाहरुख शादी में परफॉर्म करने के लिए 3 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं।

 

रणवीर सिंह

 

एनर्जी के पावर हाउस रणवीर सिंह शादी में परफॉर्मेंस के लिए मोटी रकम चार्ज करते हैं। रणवीर शादी में डांस करने के लिए 1 से 2 करोड़ रुपये लेते हैं। कुछ दिनों पहले उनका डांस वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वो दुल्हन के परिवार वालों के साथ जमकर नाचते हुए आए थे।

 

अक्षय कुमार

 

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार शादी में डांस परफॉर्मेंस देने के लिए 1.5 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। उनका मानना है कि इसमें कुछ गलत नहीं है। हम मेहनत करते हैं। पैसे कमाते हैं।

सलमान खान

 

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान कई सालों से शादी में डांस परफॉर्मेंस देते हुए नजर आए। शादी में परफॉर्मेंस करने के लिए वो करीब 2 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं।

 

ऋतिक रोशन

 

ऋतिक रोशन के डांस स्टाइल का हर कोई दीवाना है। एक्टर कई प्राइवेट पार्टी में डांस परफॉर्मेंस कर चुके हैं। वह पार्टी और शादी में डांस करने के लिए 2.5 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं।

 

कैटरीना कैफ

 

कैटरीना कैफ अपने डांस मूव्स के लिए जानी जाती हैं। उन्हें पार्टी या शादी में बुलाने के लिए आपको 2 से 3 करोड़ रुपये खर्चने होंगे।

 

 

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap