बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर किसी पहचान के मोहताज नहीं है। उन्होंने कड़ी मेहनत से अपना नाम बनाया है। शाहिद दिग्गज अभिनेता पंकज कपूर के बेटे हैं। हालांकि उनके पिता ने बाद में दूसरी शादी कर ली थी। पेरेंट्स से अलग होने के बाद शाहिद अपनी मां के साथ रहते थे। जिस समय उनके माता-पिता का तलाक हुआ था तब वह महज 3 साल के थे। शाहिद हमेशा से अपनी मां के साथ रहे है। लेकिन अभिनेता का उनके पिता के साथ भी अच्छा बॉन्ड है।
शाहिद से पूछा गया कि आपके पिता इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर हैं। इसके बावजूद आपने अपने पिता से इंडस्ट्री में आने के लिए कोई मदद नहीं मांगी। इसके पीछे क्या कारण है? शाहिद ने इतने सालों बाद अब जवाब दिया है।
3 साल की उम्र से मां के साथ रहते थे एक्टर
शाहिद ने कहा, 'मैं 3 साल की उम्र से अपनी मां के साथ रहा। मैंने अपनी मां को संघर्ष करते हुए देखा है। मैंने हमेशा देखा है कि कैसे वो संघर्ष करती थी। सभी चीजों को बैलेंस करने के लिए। उन्हें घर और बाहर दोनों संभालना था। जब वो 36 साल की थी तब उनके 2 बच्चे थे'। शाहिद ने कहा, 'मेरी मां उस समय अपने कॉन्टेक्ट की मदद से लोगों से काम मांग रही थी। मैंने बहुत सारी चीजें देखी है'।
शाहिद ने क्यों नहीं मांगी पिता से मदद
शाहिद ने आगे कहा, 'मेरा मेरे पिता के साथ ऐसा रिलेशनशिपनहीं था कि मैं उनसे कुछ पूछ सकूं। मुझे कभी ऐसा महसूस नहीं हुआ। ये बात सच है कि मैं उनके साथ अच्छा बॉन्ड शेयर करता हूं। लेकिन मैंने कभी उनसे इन चीजों के बारे में बात नहीं की। मुझे पता है कि वो हमेशा मुझे सलाह देने के लिए थे। लेकिन मैं हमेशा से अपने दम पर अपना करियर बनाना चाहता था'। उन्होंने कहा, 'मुझे इस बात पर गर्व है। मेरे पास कोई और विकल्प नहीं था'।
वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहिद आखिरी बार 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में नजर आए थे। फिल्म में शाहिद और कृति सेनन की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। एक्टर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'देवा' को लेकर चर्चा में है। फिल्म में शाहिद के साथ पूजा हेगड़े मुख्य भूमिका में है। ये फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी।