logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'बिग बॉस' भी पार नहीं लगा पाए इन हसीनाओं की डूबती नैया, नहीं मिला काम

सलमान खान के शो बिग बॉस ने कई सितारों की किस्मत को बनाया है और कई स्टार्स को बिल्कुल भी काम नहीं मिला।

shamita shetty and tanisha mukhejee

शमिता शेट्टी और तनीषा मुखर्जी (क्रेडिट इमेज: क्रिएटिव)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

सलमान खान (Salman Khan) को शो 'बिग बॉस 18' दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहा है। शो की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। शो की फैन फॉलोइंग को देखते हुए मेकर्स ने 'बिग बॉस ओटीटी' भी स्ट्रीम करना शुरू कर दिया है। हर साल सलमान के शो में बॉलीवुड और टीवी के तमाम कलाकार शामिल होते हैं। इस शो से कई स्टार्स को नेम और फेम मिला है। बॉलीवुड और टीवी के कई सितारों ने अपना कम बैक किया है। आज हम आपको बॉलीवुड की उन हसीनाओं के बारे में बता रहे हैं जिन्होंने सलमान के शो में हिस्सा लिया था। इस शो में शामिल होने के बावजूद उन्हें काम नहीं मिला। इस लिस्ट में पूजा भट्ट से लेकर शमिता शेट्टी तक का नाम शामिल है। 

 

 

शमिता शेट्टी (Shamita Shetty)

 

शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी का बॉलीवुड करियर कुछ खास नहीं रहा। शिल्पा की बहन ने कई रियलिटी शोज में भी हिस्सा लिया। वो सलमान खान के शो 'बिग बॉस 7' में नजर आई थी। शमिता दर्शकों को इंप्रेस करने में नाकमयाब रही थीं एक्ट्रेस कई बार इंटरव्यूज में भी कह चुकी हैं कि उनके पास काम नहीं है। मेकर्स उन्हें अप्रोच नहीं करते हैं। मुझे दुख है कि मैं अपनी बहन और मां की तरह इंडस्ट्री में अपना नाम नहीं बना पाईं।

 

कोइना मित्रा (Koena Mitra)

 

'साकी साकी' गर्ल कोइना मित्रा ने इंडस्ट्री में वापसी करने के लिए सलमान खान के शो को चुना था। एक्ट्रेस रियलिटी शो में अपना जादू नहीं चला पाई थी। एक हफ्ते बाद भी साकी साकी गर्ल शो से बाहर हो गई थी। वो फिलहाल इंडस्ट्री से दूर हैं।

 

तनीषा मुखर्जी (Tanisha Mukherjee)

 

एक्ट्रेस तनीषा मुखर्जी का बॉलीवुड करियर कुछ खास नहीं रहा। अपने करियर को सवारने के लिए काजोल की बहन सलमान के शो में भी नजर आई थी। उन्हें इस शो से भी कुछ खास फायदा नहीं मिला। तनीषा को आज भी काम की तलाश है।

 

सनी लियोनी (Sunny Leone)

 

एक्ट्रेस सनी लियोनी सोशल मीडिया सेंसेशन हैं। सलमान के शो में सनी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। लेकिन इस शो ने उनके लिए इंडस्ट्री के दरवाजे जरूर खोल दिए थे। एक-दो प्रोजेक्ट्स के बाद एक्ट्रेस किसी फिल्म में नजर नहीं आई। जिस्म एक्ट्रेस अब डेटिंग रियलिटी शो स्पिलिट्सविला होस्ट करती हैं। इसके अलावा उनके पास कोई बड़ा प्रोजेक्ट नहीं है।

 

गौहर खान (Gauhar Khan)

 

गौहर खान ने बिग बॉस 7 का खिताब जीता था। उनकी दमदार पर्सनैलिटी ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया था। लेकिन इस शो को जीतने के बाद भी एक्ट्रेस को काम नहीं मिला। उन्हें उम्मीद थी कि शो जीतने के बाद उनके पास अच्छे प्रोजेक्ट्स होंगे।

 

आपको बता दें कि बिग बॉस 18 में बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर ने एंट्री ली है। सलमान के शो में शिल्पा दर्शकों को एंटरटेन करने का कोई मौका नहीं छोड़ रही है। शिल्पा के फैंस उनकी परफॉर्मेंस से खुश है। लंबे समय बाद एक्ट्रेस स्क्रीन्स पर दिखी है। गोपी किशन एक्ट्रेस इस शो के जरिए अपनी खोई पहचान को वापिस पाने आई हैं। शिल्पा ने फिल्मों के अलावा कई टीवी शोज में भी काम किया है।

 

 

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें