logo

मूड

ट्रेंडिंग:

30 रुपये के स्टीकर से करोड़ों का बिजनेस बनाने वाला लड़का कौन? शॉर्क हैरान हो गए

'शार्क टैंक इंडिया' शो दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। शो में बिहार के मोतिहारी का लड़का अपना स्टार्टअप लेकर आया जिसने शार्क्स को खूब इंप्रेस किया।

shark tank india

शार्क टैंक इंडिया, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

सोनी टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो शार्क टैंक इंडिया का पांचवां सीजन काफी चर्चा में हैं। शो में लोग तरह-तरह के स्टार्टअप आइडिया लेकर आ रहे हैं। कुछ आइडिया शार्क्स को पसंद आते हैं। कुछ को रिजेक्शन मिलता है। शार्क टैंक इंडिया में ऐसा आइडिया जिसे जानकर शार्क्स भी हैरान रह गए। अक्सर कुछ लोग मार्केट या घर के नीचे अपना गाड़ी पार्क करके चले जाते हैं। ऐसे में उस गाड़ी के ऑनर्स से बात करना बहुत मुश्किल हो जाता है।

 

इस समस्या का हल लेकर शार्क टैंक में राहुल झा पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनके स्टार्टअप का नाम संपर्क है। उन्होंने एक क्यूआर कोड वाला स्टिकर बनाया है। इस क्यूआर कोड के जरिए आप उस व्यक्ति से संपर्क कर सकते हैं जिसकी वह गाड़ी है।

 

यह भी पढ़ें: गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार भारतीय सिनेमा की झांकी, थीम से लेकर सबकुछ जानें

क्या है संपर्क स्टार्टअप?

राहुल ने बताया कि उन्होंने एक स्पैनिश महिला से शादी की है। वह 6 महीने भारत में रहते हैं और 6 महीने स्पेन में। स्पेन में एक दिन वह पत्नी के साथ गुजर रहे थे तभी उन्होंने देखा कि गाड़ी से बिल्ली की आवाज आ रही थी लेकिन कार के मालिक से कैसे संपर्क करें ताकि बिल्ली को मदद मिले। इसके बाद उन्होंने इस आइडिया से स्टार्टअप बनाने का फैसला किया। 

कैसे काम करता है क्यूआर कोड?

इस क्यूआर कोड की मदद से वह कार ओनर को बिना नंबर जाने संपर्क कर सकते हैं। इससे ओनर की प्राइवेसी भी खतरे में नहीं पड़ती है। आपको कोर्ड स्कैन करना है और गाड़ी के मालिक को मास्क कॉल (जिसमें नंबर नहीं दिखता है) कर सकते हैं। आप मैसेज भी कर सकते हैं। इसमें एक इमरजेंसी फीचर भी है। उसका इस्तेमाल रोड एक्सीडेंट में कर सकते हैं। अगर आपका ऐक्सीडेंट होता है तो कोई इसे स्कैन करके उन लोगों से कॉन्टेक्ट कर सकता है जिनका नंबर इमरजेंसी कॉन्टेक्ट में होगा।

 

यह भी पढ़ें: गणतंत्र दिवस पर इन 7 फिल्मों ने उड़ाया था गर्दा, क्या 'बॉर्डर 2' तोड़ेगी रिकॉर्ड

कोई क्यों खरीदेगा स्टीकर?

राहुल का कहना है कि गाड़ी ओनर इस स्टीकर को खरीद रहे हैं। कोई दिक्कत हो या कोई एंबुलेस निकालनी पड़ी तो ऐसे में ये स्टीकर आपको विक्लप देता है। इस स्टीकर की कीमत 499 रुपये है। एक पैक में दो स्टीकर आते हैं। आपको एक बार स्टीकर खरीदना होगा।

 

कंपनी के फाउंडर ने बताया कि इस प्रोडक्ट को बनाने की लागत 30 रुपये है और 66 रुपये लॉजिस्टिक्स का खर्च है। इस तरह बिजनेस में 95 फीसदी का ग्रॉस मर्जिन है। उनकी कंपनी ने  पिछले साल 2.7 करोड़ रुपये कमाए थे। इस बार 3.5 करोड़ रुपये का टारगेट है। शार्क्स को यह आइडिया तो खूब पसंद आया है लेकिन किसी ने भी पैसे नहीं लगाए।

 

 


और पढ़ें