logo

ट्रेंडिंग:

गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार भारतीय सिनेमा की झांकी, थीम से लेकर सबकुछ जानें

देश की राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर परेड हुई। परेड में पहली बार भारतीय सिनेमा की झांकी को पेश किया गया।

indian film jhanki

भारतीय फिल्म झांकी, Photo Credit: Pti

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

77वें गणतंत्र दिवस को धूमधाम से सेलिब्रेट किया जा रहा है। देश की राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पर भव्य परेड होती है। इस परेड में देश की सैन्य ताकत, स्वदेशी रक्षा क्षमताओं और सांस्कृतिक विविधता को खूबसूरती से दिखाया गया। पहली बार परेड में भारतीय फिल्म मेकर को भारतीय सिनेमा की झांकी प्रस्तुत करने का मौका मिला है। इस झांकी का प्रतिनिधित्व फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली ने किया है।

 

2013 में फिल्म इंडस्ट्री की झांकी निकाली गई थी। उस साल भारतीय सिनेमा को 100 साल पूरे हुए थे। सजंय लीला भंसाली ने अपनी झांकी के जरिए भारतीय सिनेमा के सफर और उसकी विरासत को दिखाया है। इस झांकी को सूचना और प्रसारण मंत्रालय के सहयोग से तैयार किया गया है। इस झांकी के लिए श्रेया घोषाल ने सुनो सुनो सुनो वाला गाना गाया है।

 

यह भी पढ़ें: गणतंत्र दिवस पर इन 7 फिल्मों ने उड़ाया था गर्दा, क्या 'बॉर्डर 2' तोड़ेगी रिकॉर्ड

संजय लीला भंसाली ने पेश की झांकी

संजय भंसाली ने कहा, 'भारत गाथा थीम के तहत गणतंत्र दिवस परेड में भारतीय सिनेमा और क्रिएटर कम्युनिटी का प्रतिनिधित्व करना बहुत ही सम्मान की बात है। यह माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उस सोच को भी दिखाता है जिसमें भारतीय कहानियों को दुनिया तक पहुंचाने और सिनेमा को भारत की सबसे मजबूत सांस्कृतिक आवाज के रूप में पेश करने की बात है।'

 

संजय लीला भंसाली को उनकी कला के लिए जाना जाता है। भंसाली सिर्फ फेमस डायरेक्टर ही नहीं म्यूजिक कंपोजर, प्रोड्यूसर और स्क्रीनराइटर भी हैं। उन्होंने 7 नेशनल अवॉर्ड,  13 फिल्मफेयर अवॉर्ड और पद्म श्री से सम्मानित किया जा चुका हैं। इसके अलावा ऑस्कर विनर म्यूजिक कंपोजर एमएम कीरवानी ने भी रिपब्लिक डे पर राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् को 150 साल पूरे होने पर नए तरीके से पेश किया। उनके साथ इस गाने को 2500 कलाकारों ने मिलकर गाया है। यह इस बार का हाइलाइट था।

यह भी पढ़ें: 'लाफ्टर शेफ्स' सीजन 3 में टीम कांटा बनी विजेता, विनर्स को मिले कितने पैसे?

संजय लीला भंसाली का फिल्मी करियर

संजय ने 1996 में 'खामोशी: द म्यूजिकल' से अपने करियर की शुरूआत की थी। उनके काम को पहचान फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' और 'देवदास' जैसी फिल्मों से मिली। उन्होंने 'बाजीराव मस्तानी', 'पद्मावत', 'गंगूबाई काठियावाड़ी' जैसी हिट फिल्मों का निर्देशन किया। वह आखिरी बार वेब सीरीज 'हीरामंडी' लेकर आए थे जो नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई थी। इन दिनों वह अपनी अपकमिंग फिल्म 'लव एंड वॉर' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और विक्की कौशल मु्ख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा वह फिल्म 'दो दीवाने शहर में' को-प्रोड्यूसर भी हैं। यह फिल्म अगले महीने 20 फरवरी को रिलीज होगी।

 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap