logo

मूड

ट्रेंडिंग:

जुबीन गर्ग का हुआ निधन, 52 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

मशहूर सिंगर जुबीन गर्ग ने 52 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन से फैंस सदमे में है।

zubeen garg

गायक जुबीन गर्ग

शेयर करें

google_follow_us

मशहूर गायक जुबीन गर्ग का 52 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके निधन से फैंस से सदमे में है। फैंस को यकीन नहीं हो रहा है कि उनकी मौत हो गई है। सिंगापुर में उन्हें स्कूबा डाइविंग करते समय चोटे आई थी और उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने असमिया संगीत उद्योग में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया था।

 

जुबीन की मौत पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा ने दुख जताया है। उनके अलावा असम के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सिंचाई मंत्री अशोक सिंघल ने जुबीन गर्ग के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि उनके निधन से शून्य पैदा हुआ है जिसे कभी नहीं भरा जा सकता है।  

 

यह भी पढ़ें- द बैड्स ऑफ बॉलीवुड में नहीं रिलीज हुआ गफूर गाना, मेकर्स ने बताया कारण

जुबीन के मौत पर असम के सीएम ने जताया दुख

दरअसल वह इन दिनों सिंगापुर में नॉर्थ इस्ट फेस्टिवल अटेंड करने के लिए गए थे। यह फेस्टिवल 19 से 21 सितंबर तक होने वाला है। रिपोर्ट के मुताबिक गायक सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग करते समय चोटिल हो गए थे बाद में उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

कौन थे जुबीन गर्ग

जुबीन गर्ग असम के प्रसिद्ध गायकों में से एक थे। उन्होंने हिंदी में कई हिट गाने गाए थे जिसमें गैंगस्टर फिल्म का 'या अली', ‘जाने क्या चाहे मन बावरा’ शामिल है। उन्होंने मुख्य रूप से असमिया, बंगाली और हिंदी भाषा में गाना गाया है। उनका जन्म 1972 में मेघालय में हुआ था। जुबीन का असली नाम जुबीन बोरठाकुर था। उन्होंने बाद में अपने स्टेज नाम में गर्ग जोड़ा था।

Related Topic:

और पढ़ें