logo

मूड

ट्रेंडिंग:

किस एक्टर पर जान लुटाती थीं श्रीदेवी? पढ़ें ये किस्सा

एक जमाने में मिथुन चक्रवर्ती और श्रीदेवी के रिश्ते बेहद खास थे। दोनों को लेकर तरह-तरह की अफवाहें छपा करती थीं। ये किस्सा क्या है, आइए जानते हैं।

श्रीदेवी और मिथुन चक्रवर्ती

श्रीदेवी और मिथुन चक्रवर्ती (Photo Freepik)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Advertisement

एक जमाने में मिथुन चक्रवर्ती और श्रीदेवी के लिंकअप की खबरें खूब सुर्खियों में रही थीं। दोनों ने इस रिश्ते पर कभी बात नहीं की। अब फेमस एक्ट्रेस सुजाता मेहता ने दोनों के रिश्ते के बारे में एक पॉडकास्ट में बात की है। सुजाता ने कहा कि दोनों एक-दूसरे से बहुत प्यार करते थे। जब इनका ब्रेकअप हुआ तो श्रीदेवी काफी टूट गई थीं। बोनी कपूर के जिंदगी में आने से पहले वह मिथुन से प्यार करती थीं।

सुजाता ने बताया कि मिथुन चक्रवर्ती से ब्रेकअप के बाद उनकी हालत खराब हो गई थी लेकिन इस बात की उन्हें कभी किसी को भनक भी नहीं लगने दी। कैमरा ऑन होते ही श्रीदेवी अपने काम में लग जाती थीं लेकिन भीतर ही भीतर वह टूट रहीं थीं।

 

सुजाता ने कहा कि श्रीदेवी बहुत कम बोलने वाली थीं। उनका रवैया बेहद उदार था। सेट पर श्रीदेवी सबका ख्याल रखती थीं। हमेशा से ही कम बोलती थीं। सुजाता ने श्रीदेवी के बारे में बात करते हुए कहा कि लोगों को लगता था कि श्रीदेवी में बहुत एटीट्यूड है। मैंने भी फिल्मों में उनके साथ काम किया है उन्हें कभी ऐसा नहीं लगा।

एक इंसिडेंट के बारे में सुजाता ने बताया कि श्रीदेवी हमेशा अपने किसी रिलेटिव के साथ आती थीं। एक बार उन्होने अपनी भतीजी को सीट खाली करने के लिए कहा था कि उस सीट पर सुजाता बैठ सकें। श्रीदेवी शांत स्वभाव की थी। उन्हें ज्यादा बातें करना पसंद नहीं था। उनके इसी स्वभाव के कारण लोग कहते थे कि उनमें बहुत घंमड़ है लेकिन वह सबके साथ बहुत प्यार से रहती थीं।

 

ब्रेकअप से टूट गई थीं श्रीदेवी

सुजाता मेहता ने एक इंटरव्यू में बताया कि मिथुन चक्रवती से ब्रेकअप के बाद श्री देवी टूट गई थीं। उन्होंने कहा कि श्री देवी और मिथुन चक्रवती का रिश्ता बहुत गहरा था लेकिन जब वह अलग हुए तो श्री देवी को बहुत दुख हुआ। सुजाता मेहता ने यह भी कहा कि श्री देवी अपने काम में बहुत प्रोफेशनल थीं लेकिन आम जिंदगी में वे बहुत दुखी थीं। सुजाता मेहता ने श्री देवी और मिथुन चक्रवती के रिश्ते के बारे में बताया कि वे दोनों बहुत प्यार में थे लेकिन उनका रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चल सका।

 

श्रीदेवी और माधुरी दीक्षित का संबंध

सुजाता ने श्रीदेवी और माधुरी दीक्षित के रिश्ते पर भी बात की। उन्होंने बताया कि दोनों के बीच कुछ खास बात नहीं होती थी। दोनों ने मुश्किल से एक दो फिल्मों में ही काम किया था। सुजाता ने बताया कि दोनों सेट पर अलग-अलग बैठते थे और माधुरी अक्सर काम से फ्री होने के बाद एक कोने में जाकर बैठ जाती थीं। वह किसी से भी गुस्से में बात नहीं करती थीं। उनके इसी स्वभाव के कारण बहुत लोग उन्हें पसंद भी करते थे।

माधुरी दीक्षित ने फिल्म पुकार में काम किया था। इस फिल्म को श्रीदेवी और बोनी कपूर ने प्रोड्यूस किया था लेकिन सेट पर उन दोनों की कभी मुलाकात नहीं हुई। माधुरी ने बताया कि श्रीदेवी प्रोडक्शन के काम में व्यस्त रहती थीं और माधुरी अपने रोल को लेकर फोकस रहती थीं। इस वजह से दोनों के बीच बहुत ही कम बातचीत हुई। माधुरी ने कहा हमें कभी बहुत बात करने का मौका नहीं मिला।

Related Topic:

और पढ़ें