logo

मूड

ट्रेंडिंग:

प्यार में 'एनमिल' बन गए थे रणबीर के दादा, हैरान कर देगी यह लव स्टोरी

कपूर खानदान हमेशा अपनी रील लाइफ से ज्यादा रियल लाइफ की वजह से चर्चाओं में रहा है। चाहे बात पृथ्वीराज कपूर की हो या फिर सबसे छोटी राहा कपूर की।

Raj Kapoor and Nargis

राज कपूर और नरगिस, Image Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बॉलीवुड में कपूर खानदान कई पीढ़ियों से सक्रिय रहा है। पृथ्वीराज कपूर के जमाने से शुरू हुआ यह सिलसिला अब रणबीर कपूर और उनकी बेटी राहा तक आ पहुंचा है। इस परिवार की हर पीढ़ी कई अच्छी और बुरी वजहों से मशहूर और बदनाम हुई है। कुछ ऐसा ही हाल रहा कपूर खानदान की दूसरे पीढ़ी के बेटे राज कपूर का। पहले से शादीशुदा राज कपूर अपने एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की वजह से खूब चर्चा में रहे। 9 साल तक रिश्ता चला लेकिन राज कपूर के एक फैसले ने इसे ब्रेकअप की दिशा दे दी।

 

यह कहानी राज कपूर और नरगिस दत्त के अफेयर की है। साल 1946 में ही राज कपूर की शादी कृष्णा कपूर से हो चुकी थी। फिल्मी दुनिया में राज कपूर शोमैन के नाम से मशहूर हो चुके थे। उनकी फिल्में न सिर्फ उनकी एक्टिंग की वजह से पसंद की जाती थीं बल्कि उनका डायरेक्शन भी सबको प्रभावित कर रहा था। इसी बीच शादीशुदा राज कपूर और नरगिस दत्त का अफेयर शुरू हो गया। 9 साल तक चले इस अफेयर का अंजाम नरगिस शादी के रूप में चाहती थीं। हालांकि, इतने साल से अफेयर चला रहे राज कपूर अपनी पत्नी को छोड़ना नहीं चाहते थे। नतीजा यह हुआ कि यह रिश्ता टूट गया।

 

'नरगिस ने मुझे धोखा दिया'

कहा जाता है कि इस रिश्ते के टूटने से राज कपूर को गहरा धक्का लगा था। लंबे समय तक वह खुद को इस गम से बाहर लाने की कोशिशें करते रहे। इसी दौरान वह कई बार खुद को सिगरेट से जला लिया करते थे। खुद राज कपूर की पत्नी कृष्णा ने ही बताया था कि राज कपूर उन दिनों नशे में चूर होकर घर लौटते थे। कई बार बाथटब में बैठे रहते और रोते रहते। उस दौरान दिए एक इंटरव्यू में राज कपूर ने कहा था कि नरगिस ने उन्हें धोखा दिया है।

 

इन दोनों का प्यार ऐसा था कि नरगिस पूरी तरह से राज कपूर के प्रति समर्पित हो गई थीं। यहां तक कि नगरिस ने राज कपूर की फिल्मों में पैसे भी लगा दिए थे। एक वक्त ऐसा भी आया जब आरके स्टूडियो के पास पैसे कम पड़े तो नरगिस ने अपने सोने के कड़े बेच दिए थे। यहां तक कि नरगिस राज कपूर की दूसरी पत्नी को भी तैयार थीं लेकिन राज को यह मंजूर नहीं था। नतीजा वही हुआ कि राज कपूर अपनी पत्नी को नहीं छोड़ पाए और नगरिस को सुनील दत्त के रूप में ऐसा साथी मिल गया जो उनसे तुरंत शादी करने को तैयार था।


और पढ़ें