logo

ट्रेंडिंग:

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर बनी थी ये फिल्म, जमकर हुआ था विवाद

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। क्या आप जानते हैं उन पर एक फिल्म भी बनी थी।

The accidental prime minister

द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर (क्रेडिट इमेज- इंस्टा हंडल)

पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह ने 92 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। वह दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती थे। वह उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। उन्हें दुनियाभर के लोग श्रद्धांजलि दे रहे हैं। उनका जाना देश के लिए अपूर्णीय क्षति है। मनमोहन सिंह साल 2004 में देश के 14वें प्रधानमंत्री बने और मई 2014 तक रहे। उन्होंने दो बार प्रधानमंत्री का कार्यकाल संभाला था। उन्हें लेकर बहुत आलोचनाएं भी होती थी।

 

क्या आप जानते हैं उन पर एक फिल्म बनी थी जिसका नाम 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' है। ये फिल्म संजय बारू की किताब 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर: द मैकिंग एंड अनमैकिंग ऑफ मनमोहन सिंह' पर आधारित थी।

 

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर बनी ये फिल्म

 

फिल्म में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के जीवन से जुड़े कुछ किस्सों को दिखाया गया है। इस फिल्म में अनुपम खेर ने मनमोहन सिंह का किरदार निभाया था। वहीं, अक्षय खन्ना ने उनके करीबी संजय बारू का रोल प्ले किया था। संजय बारू प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के मुख्य सलाहकार थे। फिल्म में मनमोहन का कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी संग टकराव दिया गया था।

 

कांग्रेसी नेताओं ने की थी फिल्म की आलोचना

 

इस फिल्म की कांग्रेसी नेताओं ने खूब आलोचना की थी। उनका कहना था कि फिल्म में मनमोहन सिंह के कैरेक्टर सोनिया से इंफ्लुएंस दिखाया गया था। इस बात को लेकर काफी विवाद हुआ था। इसके बावजूद ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। साथ ही क्रिटिक्स ने भी फिल्म की जमकर सराहना की थी। अनुपम खेर ने मनमोहन सिंह के किरदार को घोंटकर पी लिया था। फिल्म में वह उनकी कॉपी लग रहे थे। उनके कैरेक्टर में साफ दिख रहा था कि मनमोहन सिंह कैसे बोलते हैं। किस तरह से चलते हैं। हर चीज को उन्होंने बारीकियों से दिखाया था। उनके काम ने दर्शकों और क्रिटिक्स का दिल जीत लिया था। इस फिल्म का बजट करीब 18 करोड़ था। फिल्म ने 26.50 करोड़ की कमाई की थी।

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap