logo

ट्रेंडिंग:

इस फिल्म ने तोड़ा बाहुबली-पीके का रिकॉर्ड, 16 साल की लड़की थीं लीड

फिल्मों की सफलता उसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर निर्भर करती हैं। इस लो बजट फिल्म ने तोड़ा 'बाहुबली' समेत कई हिट फिल्मों का रिकॉर्ड।

zaira wasim secret superstar

जायरा वसीम (क्रेडिट इमेज-आमिर खान इंस्टा हैंडल)

बॉक्स ऑफिस पर हर शुक्रवार को कई फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होती है। कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन करती हैं। कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट जाती हैं। क्रिटिक्स का मानना है कि फिल्म की सेक्सेस को उसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के हिसाब से नहीं देखना चाहिए। वहीं, फिल्म विशेषज्ञों का कहना हैं कि फिल्म की कमाई से उसके अच्छे और बुरे का आंकलन नहीं होना चाहिए। लेकिन मेकर्स फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को ही सक्सेस रेट मानते हैं। निर्माता उन्हीं स्टार्स पर पैसा लगाते हैं जिनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर चलती हैं। आज हम उस भारतीय फिल्म के बारे में बता रहे हैं जिसने बॉक्स ऑफिस पर 6000% प्रतिशत का प्रोफिट कमाया था।

 

इस फिल्म में कोई बड़ा सुपरस्टार लीड एक्टर नहीं था। बल्कि 16 साल की लड़की ने फिल्म में लीड एक्ट्रेस की भूमिका निभाई थी। क्या आपको पता हैं उस फिल्म का नाम। अगर नहीं तो हम बताते हैं।

 

सीक्रेट सुपरस्टार की कमाई जान लगेगा झटका

 

2017 में अद्वैत चंदन की फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्माण आमिर खान ने महज 15 करोड़ रुपये में किया था। सीक्रेट सुपरस्टार में एक लड़की की कहानी को दिखाया गया है जो अपने लिए बहुत बड़े सपने देखती है। फिल्म को दर्शक से लेकर क्रिटिक्स तक का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म ने भारत में 90 करोड़ का बिजनेस किया था और ओवरसीज में 65 करोड़ की कमाई की थी।

 

इन फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

 

आमिर की फिल्म ने चीन में बहुत कमाई की। सीक्रेट सुपरस्टार ने चीन में $124 million की कमाई की थी। फिल्म ने ग्लोबली 900 करोड़ का बिजनेस किया था। इसका साफ मतलब है कि सीक्रेट सुपरस्टार ने अपने बजट से 60 गुना ज्यादा की कमाई की। आमिर की फिल्म ने 'जय संतोषी मां' का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया। सीक्रेट सुपरस्टार की कमाई को लेकर अलग-अलग रिपोर्ट हैं। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि फिल्म ने 966 करोड़ की कमाई की है।

 

वहीं, कुछ रिपोर्ट का दावा है कि फिल्म ने 905 करोड़ का बिजनेस किया है। 'स्त्री 2' ने 857 करोड़, 'पीके' ने 769 करोड़ और 'बाहुबली: द बिगनिंग' ने  617 करोड़ का बिजनेस किया। इस फिल्म में आमिर खान का कैमियो रोल था। फिल्म में 16 साल की लड़की जायरा वसीम ने लीड रोल प्ले किया था। सीक्रेट सुपरस्टार में जायरा की दमदार एक्टिंग ने लोगों का दिल जीत लिया। 

 

 

 

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap