logo

ट्रेंडिंग:

इंडस्ट्री के सबसे महंगे विलेन बने यश,'रामायण' के लिए कितनी ली है फीस?

साउथ सुपरस्टार यश की फिल्मों का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। वो अपनी अपकमिंग फिल्म में विलेन के किरदार में नजर आएंगे।

yash

यश (क्रेडिट इमेज- यश इंस्टा हैंडल)

हिंदी सिनेमा में हमेशा एक्टर्स को सबसे ज्यादा फीस मिलती हैं। खासतौर पर बॉलीवुड में सबसे ज्यादा फीस इंडस्ट्री के तीनों खान्स को मिलती हैं लेकिन ये ट्रेंड अब बदलता जा रहा है। फिल्मों में अब विलेन की भी हाई डिमांड फीस होती है। आज हम आपको इंडस्ट्री के ऐसी ही एक्टर के बारे में बता रहे हैं जिन्हें हीरो से ज्यादा फीस मिली है। इन्होंने साउथ की सुपरहिट फिल्मों में किया है। साउथ सुपरस्टार यश साउथ के बाद अब बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं। उनकी सिर्फ साउथ ही नहीं हिंदी बेल्ट में भी जबरदस्त फैन फॉलोइंग हैं। 'केजीएफ' और 'केजीएफ चैप्टर 2' फिल्मों से उन्हें पहचान मिली हैं। उनकी फिल्म के आने का फैंस को बेसब्री से इंतजार होता है।

 

यश इस समय नितेश तिवारी की 'रामायण' को लेकर चर्चा में हैं। वह इस फिल्म में रावण का रोल प्ले कर रहे हैं। क्या आप जानते हैं इस फिल्म के लिए यश को रणबीर कपूर से ज्यादा फीस मिली हैं। आइए उनकी जानते हैं उन्हें इस फिल्म के लिए कितनी मोटी रकम मिली है।

 

'रामायण' के लिए यश को मिली कितनी फीस?

 

यश की अपनी अपकमिंग फिल्म के लिए 200 करोड़ मिले हैं। वह इंडस्ट्री के सबसे महंगे विलेन बन गए हैं। 'रामायण' में यश रावण के किरदार में नजर आएंगे। 'केजीएफ' एक्टर इस फिल्म के को- प्रोड्यूसर और डिस्ट्रब्यूटर भी हैं। इन सभी चीजों को मिलाकर उनकी फीस 200 करोड़ रूपये है। उन्होंने कमल हासन को भी पीछे छोड़ दिया है। कमल को 'कल्कि 2898 एडी' में विलेन के किरदार के लिए 25 से 40 करोड़ मिले थे। उनका फिल्म में कैमियो रोल था। कल्कि 2898 एडी में अमिताभ बच्चन, प्रभास और दीपिका पादुकोण लीड रोल में थे।

 

सुपरस्टार्स लेते हैं इतनी फीस

 

पिछले कुछ सालों से शाहरुख खान अपनी फिल्मों के लिए 150 करोड़ ले रहे हैं। सलमान और आमिर को भी 2017 के बाद से 200 करोड़ रुपये किसी फिल्म के लिए नहीं मिले हैं। यहां तक के टॉलीवुड के सुपरस्टार प्रभास को 120 से 150 करोड़ मिलते हैं। शाहरुख से ज्यादा फीस थलपति, विजय और अल्लू अर्जुन लेते हैं।

 

वहीं, फिल्म रामायण की बात करें तो इसमें रणबीर भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं। माता सीता के रोल में साई पल्लवी दिखाई देंगी। इसके अलावा सनी देओल भी फिल्म का हिस्सा होंगे लेकिन उनके किरदार का खुलासा नहीं हुआ है। ये एक ट्राईलॉजी मूवी है जिसका पहला पा्र्ट अगले साल रिलीज होगा। 

Related Topic:#Entertainment

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap