इंडस्ट्री के उभरते स्टार विक्रांत मैसी अपने करियर के पीक पर है। उनकी दमदार एक्टिंग की सराहाना हर कोई कर रहा है। सिर्फ ऑडियंस ही नहीं फिल्म क्रिटिक्स भी एक्टर के दमदार परफॉर्मेंस की तारीफ करते हैं। एक्टर की हाल ही में फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में एक्टर ने पत्रकार की भूमिका निभाई है। फिल्म की ऑडियंस से लेकर राजनेताओं तक ने तारीफ की है। इस फिल्म के सक्सेस के बाद विक्रांत ने अचानक से अपने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया।
उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर लिखा था कि वो एक्टिंग से ब्रेक ले रहे हैं। अपने फैंस से आखिरी बार साल 2025 में मिलेंगे। इस पोस्ट ने उनके फैंस को हैरान कर दिया। सोशल मीडिया पर यूजर्स का कहना है कि आखिर क्यों विक्रांत ने फिल्मों से ब्रेक लेने का ऐलान किया है। अब एक्टर ने अपने रिटायरमेंट की खबर पर चुप्पी तोड़ी है।
विक्रांत नहीं ले रहे हैं रिटायरमेंट
12वीं फेल एक्टर ने अपने इंटरव्यू में कहा, 'वह फिल्म वर्ल्ड छोड़कर कही नहीं जा रहे हैं'। उन्होंने उस पोस्ट के पीछे का कारण बताया है। 'ए डेथ इन द गूंज' एक्टर ने साफ कर दिया है कि 'वो रिटायर नहीं होंगे। वो साल 2025 तक किसी फिल्म में नजर नहीं आएंगे क्योंकि उन्हें ब्रेक की जरूरत है। वो अपना घर मिस करते हैं और अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहते हैं। लोगों ने इसे गलत समझ लिया'। इस खबर को जानने के बाद विक्रांत के फैंस बेहद खुश हो जाएंगे।
12वीं फेल एक्टर ने की पीएम मोदी की तारीफ
दिल्ली में 'द साबरमती रिपोर्ट' की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई। फिल्म की स्क्रीनिंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत कई सांसद शामिल हुए। पीएम मोदी ने पूरी टीम के साथ बैठकर ये फिल्म देखी। विक्रांत ने फिल्म के स्क्रीनिंग की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, 'मेरे जिंदगी का सबसे यादगार दिन। उन्होंने पीएम मोदी का धन्यवाद किया'। उनका पोस्ट सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।
'द साबरमती रिपोर्ट' गोधरा अग्निकांड पर बनी है। फिल्म की कहानी सत्य घटना पर आधारित है। फिल्म के रिलीज के बाद पीएम मोदी ने 'द साबरमती रिपोर्ट' के मेकर्स की तारीफ करते हुए कहा था, एक दिन सच सामने आ ही जाता है। इस फिल्म में विक्रांत के साथ रिद्धि डोगरा और राशि खन्ना मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्माण एकता कपूर ने किया है।