logo

ट्रेंडिंग:

विक्रांत ने करियर के पीक पर इंडस्ट्री से लिया रिटायरमेंट, फैंस हैरान

विक्रांत मैसी की आखिरी फिल्म 'साबरमती रिपोर्ट' दर्शकों को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला था। फिर एक्टर ने अचानक क्यों छोड़ी शोबिज इंडस्ट्री।

vikrant massey taking break from acting

विक्रांत मैसी (क्रेडिट इमेज- विक्रांत मैसी इंस्टा हैंडल)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

विक्रांत मैसी इंडस्ट्री के उन एक्टर्स में से एक हैं जिन्होंने अपनी कड़ी मेहनत से अपना नाम बनाया है। अभिनेता ने अपने करियर की शुरुआत टीवी से की थी। विक्रांत की जर्नी टीवी से लेकर फिल्मों तक संघर्ष भरी रही। फैंस एक्टर की फिल्में रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार करते हैं। विक्रांत ने अपने करियर के पीक पर इंडस्ट्री छोड़ने का ऐलान कर दिया। एक्टर के इस फैसले से फैंस हैरान है। आइए जानते हैं एक्टर ने ऐसा क्यों किया।

 

विक्रांत ने लिया इंडस्ट्री से ब्रेक

 

विक्रांत ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर बताया कि वो इंडस्ट्री से कुछ समय के लिए ब्रेक ले रहे हैं। 'साबरमती' एक्टर ने अपने पोस्ट में लिखा, 'हेलो पिछले कुछ सालों में चीजें काफी अच्छी रही है। आप सभी के सपोर्ट के लिए मैं बहुत धन्यवाद देता हूं। मैं जैसे-जैसे आगे बढ़ा हूं। मुझे ऐहसास हो रहा है कि अब समय है अपने आपको संभालूं और घर लौट जाऊं। एक पिता, एक पति, एक बेटे और एक एक्टर के तौर पर भी। साल 2025 में हम आखिरी बार मिलेंगे। जब तक सही समय ना हो। पिछली 2 फिल्मों ने मुझे कई सालों की यादें दी है। हर चीज के लिए जो भी आपका दिल से शुक्रिया। हमेशा आप सबका कर्जदार रहूंगा'।

 

 

एक्टर के रिटायरमेंट से फैंस हुए हैरान

 

विक्रांत के एक्टिंग से रिटायरमेंट के पोस्ट ने लोगों को हैरान कर दिया। सोशल मीडिया पर यूजर्स का कहना है कि उन्हें इंडस्ट्री से अभी दूरी नहीं बनानी चाहिए। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि उन्हें एक बार फिर से सोचना चाहिए। एक्टर आखिरी बार 'साबरमती रिपोर्ट' में राशि खन्ना और रिद्धि डोगरा के साथ नजर आए थे। फिल्म में उनकी दमदार एक्टिंग ने दर्शकों का दिल जीत लिया।

 

विक्रांत की जर्नी

 

विक्रांत अपने करियर की शुरुआत में टीवी शो 'धर्म वीर', 'बालिका वधू', 'कुबूल है' जैसे शोज में नजर आए थे। अपनी दमदार एक्टिंग से एक्टर सबके चहेते बन गए थे। एक्टर ने टीवी से ब्रेक लेने के बाद फिल्मों की तरफ रुख किया। साल 2013 में एक्टर पहली बार बड़े पर्दे पर फिल्म 'लूटेरा' में दिखे थे। इसके बाद 'छपाक' और 'दिल धड़कने दो' जैसी फिल्मों में अपनी शानदार एक्टिंग की अमित छाप छोड़ी। विक्रांत की '12वीं फेल' सुपरहिट हुई थी। इस फिल्म ने उन्हें स्टार बना दिया। 

 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap