फिल्मों की इस चकाचौंध वाली दुनिया में नाम बनाने के लिए कई लोग कड़ी मेहनत करते हैं। कुछ ही लोग अपना नाम बनाते हैं जो दर्शकों का प्यार, दौलत-शोहरत हर चीज कमाते हैं। ऐसे में हर किसी को यही लगता है कि स्टार्स की जिंदगी में क्या परेशानी होगी। ऐसे कई सितारे हैं जिन्होंने अपने करियर के पीक पर फिल्म इंडस्ट्री को छोड़ने का फैसला लिया। ये बात सुनने में थोड़ी अजीब लगती है। लेकिन सच है। आज हम आपको उन स्टार्स के बारे में बता रहे हैं जिन्होंने अचानक से शोबिज इंडस्ट्री को छोड़ने का फैसला लिया। इस लिस्ट में अब अभिनेता विक्रांत मैसी का नाम भी शामिल हो गया है।
विक्रांत मैसी
विक्रांत मैसी ने अपने करियर की शुरुआत टीवी से की थी। टीवी के बाद अभिनेता ने फिल्मों में अपना नाम बनाया। उन्होंने 'छपाक', '12वीं फेल', 'साबरमती रिपोर्ट' जैसी तमाम फिल्मों में शानदार अभिनय किया। एक्टर ने अचानक से फिल्म इंडस्ट्री से ब्रेक लेने का फैसला कर लिया है। विक्रांत ने अपने फैंस से कहा कि वो अब घर लौटना चाहते हैं और खुद को संभालना चाहते हैं।
जायरा वसीम
जायरा वसीम ने 'दंगल' से फिल्मों में डेब्यू किया था। उन्होंने 'सीक्रेट सुपरस्टार' और 'माई स्काई इज पिंक' जैसी हिट फिल्मों में काम किया है। जायरा ने फिल्म इंडस्ट्री से ब्रेक लेते हुए कहा था कि वह इस्लाम धर्म की तरफ बढ़ना चाहती हैं। इस्लाम में इन चीजों को सही नहीं माना गया है।
सना खान
सना खान ने 'कुछ कुछ होता है' में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया था। साल 2020 में सना ने ऐलान किया था कि वो शोबिज इंडस्ट्री छोड़ रही है। सना ने उसी साल इस्लामिक स्कॉलर अनस सैयद के साथ निकाह कर घर बसा लिया।
ममता कुलकर्णी
ममता कुलकर्णी अपने समय की बेहतरीन एक्ट्रेस में एक थीं। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। करण-अर्जुन एक्ट्रेस ने अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया था। हालांकि कुछ ही समय बाद ममता ने फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया था और अधात्म की राह पर निकल पड़ी थीं।
अनु अग्रवाल
अनु अग्रवाल ने 'आशिकी' फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। कुछ समय बाद ही एक्ट्रेस ने फिल्मी दुनिया को छोड़कर अध्यात्म की राह को चुन लिया था। 'आशिकी गर्ल' अब योगा करती हैं और आध्यात्मिक जिंदगी जीती हैं।
विनोद खन्ना
विनोद खन्ना अपने करियर के पीक पर थे तब उनकी जिदंगी में ओशो आए। अभिनेता ने ओशो से दीक्षा ली और उनके आश्रम में गार्डन में माली का काम करने लगे थे। हालांकि कुछ समय बाद एक्टर ने फिल्मों में वापसी कर ली थी।