logo

ट्रेंडिंग:

सैफ पर हमला करने वाला आरोपी का बांग्लादेश कनेक्शन क्या है?

मुंबई पुलिस ने सैफ अली खान पर हुए हमले को लेकर कुछ बड़े खुलासे किए हैं। जानिए पूरा मामला क्या है।

Mohammad Shehzad

प्रतीकात्मक तस्वीर Photo Credit: PTI

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर गुरुवार को जानलेवा हमला हुआ था। उनके बांद्रा स्थित सतगुरु शरण बिल्डिंग के12वें फ्लोर पर एक शख्स घुस आया। सैफ अली खान और आरोपी के बीच जमकर हाथापाई हुई। आरोपी ने अभिनेता पर चाकू से हमला किया था। सैफ अली खान गुरुवार से ही मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती हैं, जहां पर उनका इलाज चल रहा है। इस हमले के बाद फिल्म सितारों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए थे। 

 लोगों का कहना है कि आखिर इतनी बड़ी घटना कैसे हो गई। इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और क्राइम ब्रांच की 8 टीमें इन्वेस्टिगेटन कर रही है। पकड़ाने के बाद उसने तरह-तरह के कई बयान दिए हैं। पुलिस अधिकारी ने कहा है कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 311, 331 (4) और पासपोर्ट एक्ट 1967 के तहत केस दर्ज किया गया है।

धारा 311 लूट या डकैती के दौरान गंभीर चोट कारित करने पर लगाई जाती है। 331 (4) घर में अवैध तरीके से घुसने पर लगाई जाती है। पुलिस उन दस्तावेजों को इकट्ठा करने की कोशिश कर रही है जिनके जरिए आरोपी अवैध रूप से भारत में घुसा था।

शरीफुल इस्लाम शहजाद मोहम्मद 

हमलावर को ठाणे जिले के घोड़बंदर रोड स्थित हीरानंदानी एस्टेट से गिरफ्तार किया गया। वह बांग्लादेशी नागरिक है। आरोपी बांग्लादेश के झालोकाटी इलाके से आता है। आरोपी पिछले पांच महीनों से मुंबई में रह रहा है। वह मुंबई के वर्ली में कुछ दोस्तों के साथ किराए के मकान में रहता था। आरोपी की शादी नहीं हुई है। वह एक हाउसकीपिंग एजेंसी में काम करता था। 

 

पुलिस उन दस्तावेजों की भी जांच करने का कोशिश कर रही है। जिसके जरिए आरोपी गलत तरीके से भारत में घुसा था। उसने भारत में आने के बाद अपना नाम शरीफुल इस्लाम शहजाद मोहम्मद रोहिल्ला अमीन फाकिर से बदलकर बिजॉय दास कर लिया था। पुलिस ने यह नहीं बताया कि नाम छुपाने के पीछे उसका क्या मकसद है।

 

आरोपी के बारे में पुलिस ने क्या बताया
पुलिस ने बताया कि 80 घंटों की वारदात के बाद आरोपी पकड़ा गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी का कहना था कि उसका इरादा चोरी करने का था, लेकिन वह यह नहीं जानता था कि वह बॉलीवुड के एक अभिनेता के घर में घुसा है। मुंबई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए 30 टीमें बनाई थीं, जिसकी तस्वीर इमारत में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई थी।

Related Topic:

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap