logo

मूड

ट्रेंडिंग:

कौन हैं प्रियंका हलदर, स्टेज पर कटवाई ड्रेस, रातोंरात बनीं सेंसेशन

'इंडियाज गॉट लेटेंट' शो पर प्रियंका हलदर ने ऐसी हरकत की। इसके बाद से वो सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रही हैं।

Priyanka Halder

प्रियंका हलदर (क्रेडिट इमेज- इंडियाज गॉट लेटेंट यूट्यूब चैनल)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

स्टैंड अप कॉमेडियन समय रैना का शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' काफी सुर्खियों में है। इस शो के कॉन्टेंट को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। शो में 33 साल की महिला कंटेस्टेंट प्रिंयका हलदर पहुंची थी। प्रियंका ने सेरआम ऐसी हरकत की जिसकी वजह से वो रातोंरात इंटरनेट सेंसेशन बन गईं। लोग उनकी हरकत के लिए उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल कर रहे हैं। इसके अलावा ये भी जाना चाहते हैं कि वो क्या करती है। 

 

इस एपिसोड में बतौर जज हर्ष लिबांचिया, भारती सिंह और टोनी कक्कड़ शामिल हुए थे। शो में प्रियंका अपने कॉस्ट्यूम डिजाइनर दोस्त आदिल के साथ पहुंची थी। मोहम्मद आदिल ने अपना परफॉर्मेंस दिखाना शुरू किया और प्रियंका की ड्रेस को उन जगहों से काटा जिस देखकर जज भी हैरान हो गए थे। समय और बाकी जज ने उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में भी पूछा। मोहम्मद ने प्रियंका की ड्रेस को कटकर करके बॉडी कॉन कट आउटफिट में बदल दिया। 

 

सोशल मीडिया पर ट्रोल हुईं प्रियंका

 

 

स्टेज पर प्रियंका ने बताया कि वो 33 साल की हैं और उनका 15 साल का बेटा है। उन्होंने बताया कि उनके पति नागपुर में ही काम करते हैं। ये बातें सुनकर जज भी हैरान हो गए। समय ने प्रियंका से पूछा कि आपके पति इन चीजों में कंफर्टेबल है। प्रियंका ने बताया कि उन्हें इस बारे में कुछ नहीं पता है। लेकिन वो नाराज नहीं होंगे। प्रियंका का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल कर रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि फेम के लिए कुछ भी कोई करता है। उन्हें लोग असफल मां बता रहे हैं।

 

कौन हैं प्रियंका हलदर

 

प्रियंका मुंबई में रहती हैं। वह पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं। उन्होंने क्राइम पेट्रोल और उठा पटक 4 जैसे शो के कुछ एपिसोड में नजर आ चुकी हैं। वह 12 वीं तक पढ़ी है। उनकी शादी 18 साल की उम्र में हो गई थी। उनके पति इंडियन रेलवे में काम करते हैं।  हलदर ने शो पर बताया कि उनका 15 साल का बेटा है जिसे जानकर हर कोई हैरान रह गया।

 

 

Related Topic:#Entertainment

और पढ़ें