logo

मूड

ट्रेंडिंग:

जाकिर के निधन से सदमे में सेलेब्स, अमिताभ से अक्षय तक ने जताया दुख

मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन के निधन से सेलिब्रिटीज सदमे में है। उनके निधन पर अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, कमल हासन समेत तमाम सितारों ने दुख जताया है।

kareena kapoor akshay kumar and amitabh bachchan

करीना कपूर, अक्षय कुमार और अमिताभ बच्चन (क्रेडिट पिक-इंस्टा हैंडल)

मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन ने 73 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। उन्होंने  सैन फ्रांसिस्को के अस्पताल में आखिरी सांस ली। वह पिछले 2 हफ्तों से अस्पताल में भर्ती थे। उनके निधन से पूरी इंडस्ट्री गमगीन है। उनके निधन से फैंस सदमे में है। सेलिब्रिटीज सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। उनके निधन पर अक्षय कुमार, श्वेता तिवारी, रणवीर सिंह, करीना कपूर समेत तमाम सितारों ने दुख जताया है। रणवीर सिंह ने जाकिर की ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की है जिसमें वो तबला बजाते हुए नजर आ रहे हैं।  उन्होंने इस फोटो को शेयर करते हुए हाथ जोड़ने वाली इमोजी बनाई है। 

 

अक्षय कुमार ने जाकिर हुसैन को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, 'उस्ताद जाकिर हुसैन साब के निधन से बहुत उदास हूं। वो हमारे देश के संगीत की विरासत के लिए सच में एक खजाना थे। ओम शांति'।

 

 

भूमि पेडनेकर ने जाकिर की ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'उनकी लय सैदव हमारे दिलों में गूंजती रहेगी'।

 

 

अनुपम खेर ने भी जाकिर हुसैन को याद करते ट्विटर पर वीडियो शेयर किया है। उस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'दिल ना जाने कब तक उदास रहने वाला है आवाज। ना जाने कब तक खामोश रहने वाली है। अलविदा मेरे दोस्त।इस दुनिया से गए हो। यादों में सदियों तक रहने वाले हो! तुम भी… तुम्हारा हुनर भी… और तुम्हारी दिल की गहराइयों तक छू जाने वाली बच्चों जैसी मुस्कुराहट भी'।

 

अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में उनके निधन पर शोक जताया। इसके अलावा कमल हासन उनके साथ पुराना वीडियो शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कंगना रनौत, दीया मिर्जा समेत तमाम सितारों ने म्यूजिक मैस्ट्रो के निधन पर शोक जताया है।

 

 

 

 


और पढ़ें