जिस तरह ठंडी और शुष्क हवाएं आपकी त्वचा को सूखी कर देती हैं ठीक वैसे ही यह आपकी आंखों पर भी प्रभाव डालती हैं। जो सर्दियों में आपकी आंखों के सूजन का कारण बन सकते हैं। ठंडी हवा में नमी कम होती है और जब हम सर्दियों की हवा में बाहर जाते हैं तो हमारे आंसू तेजी से सूख जाते हैं जिससे आंखों में सूखापन हो जाता है जैसा कि हम सर्दियों में ज्यादा समय घर के अंदर ही बिताते हैं। हीटर की गर्म हवा हमारी आंखों में नमी को सोख लेती है जिससे यह समस्या बढ़ सकती है। सूखी आंखें तब होती हैं जब आंखों में पूरी तरह से आंसू पैदा नहीं होते हैं या जब आंसू बहुत जल्दी सूख जाते हैं। आंखों को स्वस्थ बनाने के लिए आंसू जरूरी हैं। वे आंखों के अंदर चीजों को चिकना और साफ रखने में मदद करते हैं। सूखी आंखे रहने से आंखों में धूल और मिट्टी महसूस होने लगती है। आंखों में खुजली, जलन, होने लगती हैं। सर्दियों के महीनों में सूखी आंखें होना एक आम समस्या हो सकती है।
जानें इसके लक्षण
1. आंखें लाल होना: आंखों में जब पूरी तरह से आंसू पैदा नहीं होते हैं तो इससे आंखें लाल हो जाती है।
2. आंखों में खुजली: सूखी आंखें खुजली का कारण बन सकती हैं। जो आपको लगातार परेशान करती हैं। आंखों को रगड़ने से अच्छा महसूस होता है, लेकिन यह आपकी आंखों को कमजोर करती है।
3. जलन: सूखी आंखों वाले लोग की आंखों में जलन हो सकती हैं।
सर्दियों में आंखों के सूखेपन को कम करने के उपाय
- ह्यूमिडिफायर का उपयोग करें: इनडोर हीटिंग सिस्टम हवा को सुखा सकते हैं जिससे आंखें सूख सकती हैं। ह्यूमिडिफायर का प्रयोग करने से हवा में नमी जोड़ने रखने और आपकी आंखों को शुष्क होने से रोकने में मदद करता है।
- आंखों की सुरक्षा के लिए आईवियर पहनें: ठंड और हवा के मौसम में बाहर जाते समय, प्रदूषण से अपनी आंखों को बचाने के लिए धूप का चश्मा पहनें। यह आँसू को सूखने से रोकने और आपकी आंखों को ठंडी हवा से बचाने में मदद करेगा।
- बार-बार पलकें झपकाना: कंप्यूटर या किसी भी सिस्टम पर काम करते समय या लंबे समय तक पढ़ते समय, हम अपनी पलकें कम झपकाते हैं, जिससे हमारी आंखे सूख जाती है। अपनी आंखों को चिकनाई रखने के लिए बार-बार पलकें झपकनी चाहिए।
- सीधी गर्मी से बचें: चिमनी या हीटर के बहुत नजदीक बैठने से आपकी आंखों में सूखापन हो सकता है। आंखों की जलन को रोकने के लिए गर्मी वाले उपकरणों से दूर रहना चाहिए।
- हाइड्रेटेड रहें: दिन भर में ज्यादा मात्रा में पानी पीने से आपकी आंखों के साथ-साथ पूरा शरीर हाइड्रेटेड रहता है। ज्यादा मात्रा में पानी पीने से यह आपकी आंखों के सूखापन होने से रोक है और आपकी आंखों को मॉइस्चराइज रख सकता है।
इन चीजों का पालन करके, आप अपनी आंखों को ठंड से बचा सकते हैं और आंखों में सूखापन और जलन से बच सकते हैं। यदि आपको यह समस्या हो रही हैं तो आपको अपनी आंखों की देखभाल करना बहुत जरूरी हैं।
डिस्क्लेमर: यह लेख सामान्य जानकारी पर आधारित है। किसी भी तरह की चिकित्सकीय जानकारी या इलाज के लिए डॉक्टर से संपर्क करें।