logo

मूड

ट्रेंडिंग:

इटली में बड़ा हादसा, हिमस्खलन में जर्मनी के 5 पर्वतारोहियों की मौत

इटली के ओर्टल्स पर्वत में शनिवार की शाम हिमस्खलन में पांच पर्वतारोहियों की मौत हुई है। सभी के शव मिल चुके हैं। दो अन्य को बचा लिया गया है।

 Italy Avalanche News.

सांकेतिक फोटो। (AI generated image)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

उत्तरी इटली में बड़ा हादसा हुआ है। यहां के माउंट ऑर्टल्स में हिमस्खलन की चपेट में आने से जर्मनी के 5 पर्वतारोहियों की मौत हो गई है। शनिवार को तीन लोगों के शव मिले। दो अन्य लोग लापता थे। रविवार सुबह लापता शख्स और उसकी 17 वर्षीय बेटी का भी शव मिल गया है। दो अन्य पर्वतारोही हिमस्खलन से बच गए हैं। उन्हें हेलीकॉप्टर की मदद से बोलजानो के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

इटली की एएनएसए समाचार एजेंसी के मुताबिक हादसा शनिवार को स्थानीय समयानुसार शाम लगभग चार बजे के करीब हुआ। सात पर्वतारोही दक्षिण टायरॉल के सीमा वर्टाना के उत्तरी ढलान पर मौजूद थे। तभी हिमस्खलन की चपेट में आने से पांच पर्वतारोही लापता हो गए। जबकि दो सही सलामत बच गए। मामले की जानकारी मिलने के बाद बचाव अभियान चलाया गया। अल्पाइन बचाव दल ने लापता लोगों की तलाश शुरू की।

 

यह भी पढ़ें: 'हमला करने की तैयारी करो', अब नाइजीरिया पर क्यों भड़के ट्रंप?

 

बचाव दल के प्रवक्ता फेडेरिको कैटेनिया ने बताया कि जहां हिमस्खलन हुआ है, उसके नीचे नाले से सभी के शव मिले हैं। हादसे के वक्त पर्वतारोही 11,500 फुट की ऊंचाई पर थे और तीन अलग-अलग ग्रुप में चढ़ाई कर रहे थे। इटली का दक्षिण टायरॉल जर्मनी के पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है। यहां हर साल हजारों की संख्या में जर्मन पर्वतारोही आते हैं। यहां का सबसे ऊंचा पर्वत ऑर्टल्स है। इसकी ऊंचाई 3,905 मीटर है।

 

यह भी पढ़ें:  'बहुत महंगा पड़ेगा', तालिबानी मंत्री ने पाकिस्तान को दी चेतावनी

 

अधिकारियों का कहना है कि इलाके में तापमान बढ़ने की वजह से हिमस्खलन का खतरा बढ़ा है। इसी साल इटली के पीडमोंट में हिमस्खलन की चपेट में आने से पांच लोगों की जान गई थी। यह सभी लोग स्विट्जरलैंड की सीमा से होते हुए पुंटा वालग्रांडे के पूर्वी हिस्से की तरफ चढ़ रहे थे। मृतकों में तीन लोगों के शव पहाड़ से कई सौ मीटर नीचे मिले थे। इसके बाद जनवरी में ही एक हिमस्खलन में दो पर्वतारोहियों की मौत हुई थी।

 

Related Topic:#World news

और पढ़ें