logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'अबकी रीजनल वार होगी', अयातुल्ला खामेनई ने ट्रंप को दी सीधी धमकी

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने अमेरिका को सीधी धमकी दी है। उन्होंने कहा कि ईरान किसी भी धमकी से डरने वाला नहीं है। वह किसी देश पर हमला नहीं करेगा, लेकिन अगर उस पर हमला हुआ तो यह रीजनल वार होगी।

Ayatollah Ali Khamenei

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनई। (Photo Credit: X/@khamenei_ir)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होता नहीं दिख रहा है। ट्रंप मध्य पूर्व में सबसे बड़ी मिलिट्री तैनाती करने में जुटे हैं। होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरान पांच दिन का सैन्य अभ्यास करने का ऐलान किया है। बहरीन ने आज ही पूरे देश में आपातकालीन अलर्ट सिस्टम का ट्रायल किया है। 

 

इस बीच ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने अमेरिका को बड़ी धमकी दी है। उनका कहना है कि अबकी ईरान पर हुआ हमला एक रीजनल वार होगी। अमेरिकी धमकियों के आगे ईरान डरेगा नहीं। 1 फरवरी को इस्लामिक क्रांति की 47वीं सालगिरह के मौके पर खामेनेई ने हजारों लोगों से मुलाकात की। इसी दौरान उन्होंने अमेरिका को नई चेतावनी दी है।

 

यह भी पढ़ें: ईरान के बंदर अब्बास में बड़ा धमाका, 8 मंजिला इमारत को बनाया निशाना

 

अपने एक्स अकाउंट पर अयातुल्ला अली खामेनेई ने लिखा, 'अमेरिकियों को पता होना चाहिए कि अगर वह युद्ध शुरू करते हैं तो इस बार यह एक क्षेत्रीय युद्ध (रीजनल वार) होगा। अमेरिकी कभी-कभी युद्ध की बात करता है। कहता है कि हम युद्धपोतों और विमानों से आएंगे, यह कोई नई बात नहीं है। ईरानी राष्ट्र पर ऐसी बातों का कोई असर नहीं होता है। उन्हें (अमेरिका) ऐसी बातों से ईरानी राष्ट्र को डराने का प्रयास नहीं करना चाहिए।'

हमला किया तो करारा जवाब मिलेगा: खामेनेई

खामेनेई ने आगे कहा, 'हम युद्ध शुरू करने वाले नहीं हैं। हम किसी पर जुल्म नहीं करना चाहते। हम किसी देश पर हमला नहीं करना चाहते, लेकिन जो कोई भी हमला करने या नुकसान पहुंचाने का प्रयास करेगा उसे ईरानी राष्ट्र से करारा जवाब मिलेगा।'

ट्रंप बोले- गंभीर बातचीत चल रही है

तनाव के बीच खबर यह है कि अमेरिका और ईरान पर्दे के पीछे बातचीत करने में जुटे हैं, ताकि सैन्य संघर्ष से बचा जा सके। इसका खुलासा खुद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने किया। उन्होंने कहा कि ईरान वाशिंगटन के साथ गंभीरतापूर्वक बातचीत कर रहा है। ट्रंप ने कहा कि ईरान को परमाणु हथियारों के बिना एक समझौते पर सहमत होना चाहिए, लेकिन यह नहीं पता है कि तेहरान इस पर साइन करेगा या नहीं। हालांकि बातचीत गंभीरता से चल रही है।

 

यह भी पढ़ें: 'पाकिस्तान की पुरानी चाल', बलूचिस्तान हमले पर भारत ने नकवी को सुनाई खरी-खरी

 

डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को धमकी दी कि हमारे पास वास्तव में बहुत बड़े और शक्तिशाली जहाज उस दिशा में बढ़ रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि वे (ईरान) कोई ऐसा समझौता करेंगे जो स्वीकार्य हो। उधर, ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी ने भी अमेरिका के साथ बातचीत की पुष्टि की।

 


और पढ़ें