logo

ट्रेंडिंग:

ईरान के बंदर अब्बास में बड़ा धमाका, 8 मंजिला इमारत को बनाया निशाना

ईरान के बंदर अब्बास शहर में बड़े धमाके की खबर है। सरकारी मीडिया के मुताबिक यहां एक इमारत में जोरधार विस्फोट हुआ है। हालांकि अभी तक धमाके की वजह का खुलासा नहीं हुआ है।

Iran News

ईरान के बंदर अब्बास में बड़ा धमाका। ( Photo Credit: Social Media)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Budget2

ईरान के बंदर अब्बास शहर में बड़े धमाके की खबर है। सरकारी मीडिया के मुताबिक यहां एक इमारत में जोरधार विस्फोट हुआ है। हालांकि अभी तक धमाके की वजह का खुलासा नहीं हुआ है। दमकल की कई गाड़ियां घटनास्थल पर आग बुझाने में जुटी हैं। सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में दिख रहा है कि इमारत का बाहरी हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। 

 

वहीं कुछ दुकानों में भी भारी नुकसान हुआ है। इमारत के बाहर और कारों के ऊपर मलबा पड़ा है। यह इमारत आठ मंजिला है। इसके दो मंजिलों में अधिक नुकसान हुआ है। यह इमारत बंदर अब्बास के मोअल्लम बुलेवार्ड क्षेत्र में स्थित है। 

 

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में HIV के 3 लाख मरीज मिले, एक गांव में ही 669 पीड़ित

 

कुछ सोशल मीडिया अकाउंट पर दावा किया गया कि ईरानी नौसेना के ठिकानों पर हमला किया गया। हालांकि इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) ने इन अफवाहों का खंडन किया और बताया कि नौसेना की किसी भी इमारत को निशाना नहीं बनाया गया है। इस बीच खबर यह भी है कि ईरान के खुजेस्तान प्रांत के अहवाज शहर में भी धमाका हुआ। यहां चार लोगों की जान गई है।

 

यह भी पढ़ें: 'हमारा पलटवार सीमित नहीं होगा', अमेरिका समेत पूरे मध्य पूर्व को ईरान की धमकी

कहां पर बंदर अब्बास?

बंदर अब्बास ईरान का बेहद अहम रणनीतिक शहर है। यह जलमार्ग के माध्यम से ईरान को ओमान से जोड़ता है। इसके अलावा यह होर्मुज जलडमरूमध्य पर स्थित है। यहां से दुनिया भर का लगभग 25 फीसद तेल का परिवहन होता है। अमेरिका के साथ तनाव के बीच ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य में पांच दिवसीय सैन्य अभ्यास की घोषणा की है। होर्मुज जलडमरूमध्य एक संकरा जलमार्ग है। इसका सबसे संकीर्ण हिस्सा सिर्फ 33 किलोमीटर चौड़ा है। जलडमरूमध्य के करीब ही अमेरिका ने बहरीन और ओमान के पास अपने युद्धपोत तैनात कर रखे हैं।

 

 

 

इजरायल बोला- हमारा कोई लेना-देना नहीं

उधर, यरूशलेम पोस्ट ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि ईरान के कई शहरों में सिलसिलेवार धमाकों की खबर है। बंदर अब्बास, अहवाज, कराज और तेहरान के परंद इलाके में धमाके सुने गए हैं। बंदर अब्बास में एक व्यक्ति की जान गई और 14 घायल हैं। अहवाज में चार लोगों की मौत की खबर है। उधर, एन 12 चैनल ने बताया कि इजरायल ने इन धमाकों से खुद को अलग कर लिया है। इजरायली अधिकारियों ने कहा कि वह ईरान में कोई गतिविधि नहीं कर रहे हैं। यह धमाके आंतरिक घटना के कारण हुए हैं। 

 

 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap