logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'हाथ में छड़ी, सिर पर कंबल,' नजर आ गया हमास का लापता लीडर

हमास का पूर्व चीफ याह्या सिनवार का एक अनदेखा वीडियो सामने आया है। सिनवार की मौत के 3 महीने बाद यह फुटेज अल जजीरा ने जारी किया है।

Yahya Sinwar unseen footage released

याह्या सिनवार, Photo credit: X/Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

हमास प्रमुख याह्या सिनवार का एक अनदेखा फुटेज सामने आया है। इसे अल जजीरा नेटवर्क ने जारी किया है। हमास ने साल 2023 में इजरायल पर हमला किया था और इस हमले का मास्टरमांइड सिनवार को माना जाता है। गाजा में इजरायली हमले के दौरान सिनवार मारा गया था। सिनवार की मौत के तीन महीने बाद उसका यह वीडियो सामने आया है। फुटेज में सिनवार गाजा के राफा क्षेत्र में सैन्य अभियानों की निर्देशन करते हुए नजर आ रहा है। हाथ में छड़ी लिए और कंबल ओढ़े एक खंडहर में वह नजर आ रहा हैं। वीडियो में सिनवार के अलावा एक और शख्स नजर आ रहा है। दोनों के सामने एक नक्शा फैला हुआ है। 

 

स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, सिनवार जिस इमारत में कुछ समय के लिए रुका था उसकी दीवार पर हिब्रू शब्द नॉर्थ लिखा हुआ है जो संकेत देता है कि उसके यहां पहुंचने से पहले इजरायली सेना ने उस इमारत पर छापा मारा था। 

 

यह भी पढे़ं: हमास ने जारी किए 4 इजरायली महिला सैनिकों के नाम, आज होंगी रिहा

कौन था याह्या सिनवार?

सिनवार को पिछले साल 18 अक्टूबर को एक इजरायली  छापे के दौरान मारा गया था। मौत से पहले उसे एक गाजा सुरंग में अपना सामान ले जाते हुए भी देखा गया था। इजरायल ने आरोप लगाया है कि 7अक्टूबर के हमलों का मास्टरमाइंड सिनवार ही था। इतिहास में सबसे घातक हमले ने मीडिल ईस्ट की एक अलग तस्वीर उजागर की है। 

मीडिल ईस्ट में 7 अक्टूबर 2023 के बाद संघर्ष के हालात बन गए थे। 

 

18 अक्टूबर, 2024 को सिनवार की मौत

इजरायली सैनिकों ने पिछले साल 18 अक्टूबर को सिनवार को मार डाला था। उनके अंतिम क्षणों को इजरायली रक्षा बलों (आईडीएफ) के एक ड्रोन ने कैद किया था। कुछ दिनों बाद, इजरायल ने एक और फुटेज जारी की, जिसमें सिनवार और उसका परिवार गाजा में एक सुरंग के अंदर दिखाई दे रहा था। इसने दावा किया कि यह वीडियो 6 अक्टूबर का है, जब हमास ने इजरायल के अंदर हमला शुरू किया था। 

Related Topic:

और पढ़ें