logo

मूड

ट्रेंडिंग:

अमेरिका का वह राष्ट्रपति जिसे थिएटर में गोली मारकर ले ली गई जान

राजनीति से जुड़े लोग अक्सर गैंगस्टर और माफिया के निशाने पर होते हैं। कई बार कुछ घटनाएं ही इनके लिए जानलेवा साबित होती हैं।

Killing of Abraham Lincoln

अब्राहम लिंकन की हत्या, Image Credit: Library of Congress

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बीते कुछ समय से अमेरिका के नेताओं को निशाना बनाने की कोशिशें कई बार हुई हैं। पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को गोली मारी गई लेकिन वह बाल-बाल बच गए। पहले भी कई बार कई अमेरिकी नेताओं पर हमले हो चुके हैं। इन हमलों में कई नेताओं की मौत हो गई तो कुछ बाल-बाल बच गए। ऐसे ही एक बदनसीब नेता अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन भी थे जिन्हें सरेआम गोली मारकर उनकी जान ले ली गई। जब अब्राहम लिंकन को गोली मारी गई तब वह अपनी पत्नी के साथ थिएटर में बैठकर नाटक देख रहे थे। उनकी मौत से पूरा अमेरिका गम में डूब गया क्योंकि अब्राहम लिंकन अमेरिका के सबसे चर्चित और मशहूर राष्ट्रपतियों में से एक रहे हैं।

 

गरीब परिवार से अमेरिका के राष्ट्रपति पद तक पहुंचे अब्राहम लिंकन ने कई कुरीतियों के खिलाफ न सिर्फ आवाज उठाई बल्कि उसे खत्म करने की दिशा में काम किया। अब्राहम लिंकन ही वह शख्स थे जिसने अमेरिका में गुलाम प्रथा बंद करवा दी। इससे पहले, अमेरिका में अफ्रीका और दूसरे देशों से गुलाम लाए जाते थे। उनसे मनचाहे तरीके से काम करवाया जाता था और अमानवीय व्यवहार भी किया जाता था। राष्ट्रपति बनते ही लिंकन ने इसके खिलाफ कानून बनाया और गुलाम बनाने को कानूनन जुर्म घोषित कर दिया। एक वर्ग इससे खुश था तो दक्षिणी अमेरिका के लोग इसके खिलाफ थे। कहा यह भी जाता है कि इसी फैसले ने अमेरिका में गृह युद्ध करवाया और खुद लिंकन के खिलाफ भी साजिशें रची गईं।

 

क्यों कर दी अब्राहम लिंकन की हत्या?

ऐसी ही साजिशों का हिस्सा अमेरिकी एक्टर जॉन बूथ को बनाया गया। 1861 में शुरू हुआ गृह युद्ध 1865 तक खत्म होने वाला था। जॉन बूथ को दक्षिण अमेरिका की हार दिख रही थी और इसी बात ने उसे परेशान कर दिया। इसी परेशानी में जॉन बूथ ने अपने साथियों के साथ मिलकर कई भार लिंकन को किडनैप करने की कोशिश की लेकिन कामयाबी नहीं मिली। हालांकि, अब जॉन बूथ के सिर पर खून सवार था। 14 अप्रैल 1865 को जॉन बूथ को पता चला कि राष्ट्रपति लिंकन फोर्ड थिएटर में नाटक देखने जाएंगे।

 

लिंकन थिएटर में अपनी पत्नी के साथ पहुंचे। सुरक्षाकर्मी उनके साथ नहीं थे। जॉन के लिए मैदान एकदम  खुला हुआ था। वह पीछे से आया और अब्राहम लिंकन के सिर के पीछे बंदूक लगाकर गोली चला दी। लिंकन को मारने के बाद जॉन चिल्ला रहा था, 'दक्षिण का बदला ले लिया गया।' भीड़ का फायदा उठाकर वह भाग निकला। लिंकन को बचाने की कोशिश हुई लेकिन अगले दिन यानी 15 अप्रैल को उनकी मौत हो गई।

 

पुलिस लगातार जॉन को ढूंढ रही थी लेकिन वह फरार था। आखिरकार वह तंबाकू के एक खेत में मिला लेकिन सरेंडर करने से इनकार कर दिया। इसी बीच पुलिस ने उस पर गोली चलाई और वह वहीं ढेर हो गया।


और पढ़ें