logo

मूड

ट्रेंडिंग:

इस्तांबुल एयरपोर्ट पर फंसे 400 यात्री, फूटा पैसेंजर्स का गुस्सा

तुर्की के इस्तांबुल एयरपोर्ट पर पिछले 24 घंटे से 400 यात्री फंसे हुए हैं। सभी यात्रियों का हाल बेहाल है। परेशान होकर लोगों ने इंडिगो के ऊपर अपना गुस्सा निकाला है।

IndiGo passengers

इंडिगो की फ्लाइट में देरी। Source- PTI

दिल्ली और मुंबई जाने वाले इंडिगो के करीब 400 यात्री तुर्की के इस्तांबुल एयरपोर्ट पर पिछले 24 घंटे से फंसे हुए हैं। भारतीय एयरलाइन ने इस देरी और यात्रियों को हुई असुविधा के लिए परिचालन कारणों को जिम्मेदार ठहराया है।

वहीं, इससे निराश यात्रियों ने एक्स पर अपना गुस्सा निकालते हुए शिकायतें शेयर की हैं। यात्रियों ने आरोप लगाया कि उन्हें ना तो खाना और ना ही रहने की कोई व्यवस्था नहीं की। इस बीच कई यात्रियों की तबीयत खराब भी हुई है।

आप अपने यात्रियों के साथ ऐसा व्यवहार करते हैं? 

गुरुवार को एक यात्री ने एक्स पर पोस्ट करके बताया, 'हमारे पास @IndiGo6E की इस्तांबुल से दिल्ली के लिए एक फ्लाइट की टिकट है, जिसमें लगभग 500 लोग एयरपोर्ट पर फंसे हुए हैं। उड़ने का समय 20:10 है, लेकिन अब कंपनी ने कहा है कि किसी वजह से यह अगले दिन दोपहर 13:30 बजे तक उड़ेगी। क्या बकवास है, क्या आप अपने यात्रियों के साथ ऐसा व्यवहार करते हैं?'

फूटा यात्रियों का गुस्सा

 

वहीं, दिल्ली से सुबह 6:40 बजे की उड़ान रद्द होने के बाद, यात्रियों को ठीक से रहने और परिवहन की व्यवस्था के बिना ठंड का सामना करना पड़ा। एक दूसरे यात्री पार्श्व मेहता ने अपना अनुभव शेयर करते हुए शुक्रवार को अपनी निराशा जताते हुए भावनाएं व्यक्त कीं। पार्श्व ने लिखा, '@IndiGo6E, 12 दिसंबर को इस्तांबुल से मुंबई जाने वाली फ्लाइट 6E0018 का संचालन करने में आपका व्यवहार बहुत खराब रहा। रात 8:15 बजे रवाना होने वाली इस फ्लाइट को उसी दिन रात 11 बजे तक के लिए टाल दिया गया। ठीक है, हमने इंतजार किया। फिर इसे अगले दिन सुबह 10 बजे तक के लिए टाल दिया गया। ये क्या हो रहा है?'

Related Topic:

और पढ़ें