logo

मूड

ट्रेंडिंग:

हंगरी के लास्ज़लो क्रास्नाहोरकाई को मिलेगा साहित्य का नोबेल

लास्ज़लो क्रास्नाहोरकाई के पहले उपन्यास सातांतांगो ने साहित्यिक जगत में सनसनी मचा दी थी। जर्मनी के सामाजिक उथल-पुथल पर उनका उपन्यास हर्श्ट 07769 भी काफी महत्त्वपूर्ण है।

Laszlo Krasznahorkai । Photo Credit: X/@NobelPrize

लास्ज़लो क्रास्नाहोरकाई । Photo Credit: X/@NobelPrize

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

इस साल का साहित्य का नोबेल पुरस्कार लास्ज़लो क्रास्नाहोरकाई को दिया जाएगा। रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने गुरुवार (9 अक्टूबर, 2025) को इस बात की घोषणा की। एकेडमी ने कहा कि उन्हें यह पुरस्कार 'उनके प्रभावशाली और दूरदर्शी लेखन के लिए’ दिया जा रहा है जो कि भयावह परिस्थितियों में भी कला की ताकत को दर्शाता है’। मेडिसिन, फिजिक्स और केमिस्ट्री के बाद इस सप्ताह घोषित होने वाला यह चौथा नोबेल पुरस्कार है जिसे साहित्य के क्षेत्र में दिया गया है.

 

लास्ज़लो क्रास्नाहोरकाई का जन्म 1954 में रोमानिया की सीमा से लगे हंगरी के एक शहर में हुआ था। 1985 में प्रकाशित उनके पहले उपन्यास सातांतांगो (Satantango, 2012) ने साहित्य जगत में सनसनी मचा दी थी। इस साल प्रकाशित उनकी किताब हर्श्ट 07769 को आधुनिक जर्मनी के सामाजिक उथल-पुथल पर आधारित शानदार उपन्यास माना जा रहा है। यह किताब जर्मनी के सामाजिक अशांति को बहुत सटीकता से दर्शाती है। उनकी अन्य महत्वपूर्ण रचनाओं में ए माउंटेन टू द नॉर्थ, ए लेक टू द साउथ, पाथ्स टू द वेस्ट, ए रिवर टू द ईस्ट (2003) और सेइओबो देयर बिलो (2008) शामिल हैं।

 

यह भी पढे़ंः क्या है क्वांटम टनलिंग जिसके लिए मिला भौतिकी का नोबेल पुरस्कार?

छोटे शहर की कहानी

उनकी 17 कहानियों का एक संग्रह सेइओबो देयर बिलो भी काफी चर्चित है। जो दिखाती हैं कि नश्वर और अंधी दुनिया में सुंदरता और कला का कितना महत्त्व है। हर्श्ट 07769 में लेखक ने जर्मनी के थुरिन्गेन के एक छोटे से शहर की कहानी को दर्शाया है, जहां सामाजिक अराजकता, हत्या और आगजनी जैसी समस्याएं हैं।

 

 

फिर भी, इस उपन्यास में मशहूर संगीतकार योहान सेबेस्टियन बाख की विरासत के साथ हिंसा और सुंदरता का अनोखा मेल देखने को मिलता है। नोबेल समिति ने इसे 'एक सांस में लिखी गई किताब' बताया, जो हिंसा और सुंदरता को असंभव रूप से जोड़ती है।

 

यह भी पढे़ंः इम्यून टॉलरेंस के लिए मिला मेडिसिन का नोबेल, कैंसर के इलाज में मददगार

पिछले साल हान कांग को मिला था

पिछले साल साहित्य का नोबेल पुरस्कार दक्षिण कोरिया की लेखिका हान कांग को मिला था। नोबेल पुरस्कार सप्ताह की शुरुआत सोमवार (6 अक्टूबर) को फिजियोलॉजी या मेडिसिन के पुरस्कार से हुई, इसके बाद मंगलवार (7 अक्टूबर) को भौतिकी और बुधवार (8 अक्टूबर) को रसायन विज्ञान के पुरस्कार घोषित किए गए। शांति पुरस्कार और आर्थिक विज्ञान पुरस्कार की घोषणा क्रमशः 10 अक्टूबर और 13 अक्टूबर को होगी।

Related Topic:#Nobel Prize

और पढ़ें