logo

मूड

ट्रेंडिंग:

बलूचिस्तान के 11 शहरों में हमलों से दहल उठा पाकिस्तान, लगाया भारत पर आरोप

अशांत प्रांत बलूचिस्तान में रविवार को 11 शहरों में हमले हुए, जिससे पाकिस्तान सरकार दहल उठी। पाकिस्तानी सेना ने इन हमलों के पीछे भारत का हाथ बताया है।

balochistan attack

बलूचिस्तान में हमला। Photo Credit- Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

पाकिस्तान के अशांत प्रांत बलूचिस्तान में रविवार (1 फरवरी, 2026) को एक के बाद एक 11 शहरों में हमले हुए। इन हमलों से पाकिस्तान की नीदें उड़ गई हैं। बौखलाए पाकिस्तान ने बलूचिस्तान में हुए हमलों के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराया है, मगर भारत सरकार ने इन दावों को सिरे से खारिज कर दिया है। भारत ने रविवार को पाकिस्तानी अधिकारियों के उन आरोपों को खारिज कर दिया, जिनमें नई दिल्ली को बलूचिस्तान में हुए हमलों से जोड़ा जा रहा है। भारत ने कहा है कि यह पाकिस्तान की अंदरूनी कमियों से ध्यान हटाने की आम तरकीब है।

 

दरअसल, बलूचिस्तान की हथियारों के साथ लड़ाई लड़ने वाली बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने पाकिस्तानी सेना, ISI, पुलिस और सरकारी ठिकानों पर जबरदस्त हमले किए। हमले बलूचिस्तान प्रांत के 11 शहरों में किए गए, जिसमें राजधानी क्वेटा, माष्टुंग, कलाट, ग्वादर, नुश्की, दलबदिन, खरान, ओर्नाच, पंजगुर, टंप और पशनी शामिल हैं। बलूच लड़ाकों ने सेना के दफ्तरों, पुलिस थानों, बैंक, सरकारी प्रशानिक दफ्तरों और ISI के दफ्तरों को निशाना बनाया है।.

 

यह भी पढ़ें: कंपनी पर संकट या कुछ और, अब ओरेकल 30 हजार लोगों को नौकरी से निकाल सकता है

पाकिस्तान के गृह मंत्री के आरोप

पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने आरोप लगाया कि दक्षिण-पश्चिमी प्रांत में हुए इन हमलों के पीछे भारत का हाथ है। उन्होंने कहा, 'मैं आपको पक्के तौर पर बता सकता हूं कि भारत ने इन आतंकवादियों के साथ मिलकर इन हमलों की योजना बनाई थी।' पाकिस्तानी सेना की मीडिया ब्रांच ने दावा किया कि हमले 'भारत द्वारा स्पॉन्सर्ड फितना अल हिंदुस्तान' ने किए थे।' पाकिस्तान सेना इस शब्द का इस्तेमल BLA के लिए करती है।

भारत का पाकिस्तान को दो टूक जवाब

इस बीच भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने पाकिस्तान के आरोपों का दो टूक जवाब दिया है। उन्होंने कहा, 'हम पाकिस्तान के लगाए गए बेबुनियाद आरोपों को पूरी तरह से खारिज करते हैं। पाकिस्तान के सह आरोप अपनी अंदरूनी कमियों से ध्यान हटाने के उसके आम तरकीब के अलावा और कुछ नहीं हैं।'

 

यह भी पढ़ें: खाना-पानी और दवाई, युद्ध की तैयारी में कैसे जुटी ईरान की जनता?

 

उन्होंने कहा, 'हर बार जब कोई हिंसक घटना होती है तो फालतू दावे करने के बजाय, इस इलाके के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांगों को पूरा करने पर ध्यान देना बेहतर होगा।' उन्होंने बलूचिस्तान के लोगों की ज्यादा स्वायत्तता और प्रांत के गैस और मिनरल सहित प्राकृतिक संसाधनों के इस्तेमाल पर कंट्रोल की मांगों का जिक्र किया। जायसवाल ने कहा कि पाकिस्तान का 'दमन, क्रूरता और मानवाधिकारों के उल्लंघन का रिकॉर्ड जगजाहिर है।'

 

पाकिस्तानी अधिकारियों ने बताया है कि क्वेटा और बंदरगाह शहर ग्वादर को निशाना बनाया गया है। इन हमलों में 18 आम नागरिक और 15 सैनिक मारे गए हैं। इन हमलों में सुसाइड बॉम्बर और BLA की महिला लड़ाके शामिल थीं। पाकिस्तान की सेना ने कहा है कि उसने बलूचिस्तान में अलग-अलग ऑपरेशन में 133 आतंकवादियों को मार गिराया है।

 


और पढ़ें