logo

मूड

ट्रेंडिंग:

Indigo की पाकिस्तान में इमरजेंसी लैंडिंग, कराची में उतरा विमान

पाकिस्तानी न्यूज चैनल एआरवाई के मुताबिक जेद्दाह जा रहे इंडिगो की फ्लाइट में एक यात्री की तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद पायलट ने विमान की इमरजेंसी लैंडिग करने का फैसला किया।

Indigo emergency landing in Pakistan

Indigo की पाकिस्तान में इमरजेंसी लैंडिंग। Source- PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

भारतीय प्राइवेट एयरलाइन इंडिगो की फ्लाइट (6E 63) की पाकिस्तान के कराची में इमरजेंसी लैंडिग हुई है। इंडिगो की फ्लाइट दिल्ली से जेद्दाह के रवाना हुई लेकिन बीच रास्ते में ही पायलट ने पाकिस्तान के एटीसी से इमरजेंसी लैंडिंग करने की इजाजत मांगी। इजाजत मिलने पर पायलट ने विमान को कराची एयरपोर्ट पर उतारा।

विमान ने 13 दिसंबर को रात 9.15 बजे दिल्ली से उड़ान भरी थी और यह रात 11 बजे कराची में उतरा। खबर के मुताबिक तीन घंटे बाद शनिवार को लगभग 1.55 बजे, कराची एयरपोर्ट से रवाना हुआ और 3.54 बजे दिल्ली वापस लौटा।

यात्री की तबीयत खराब हो गई

पाकिस्तानी न्यूज चैनल एआरवाई के मुताबिक जेद्दाह जा रहे इंडिगो की फ्लाइट में एक यात्री की तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद पायलट ने विमान की मेडिकल इमरजेंसी लैंडिग करने का फैसला किया। लैंडिंग के बाद कराची एयरपोर्ट पर पैरामेडिकल स्टाफ ने यात्री का इलाज किया। जरूरी इलाज के बाद विमान को दिल्ली के लिए रवाना कर दिया गया। 

इस्तांबुल एयरपोर्ट पर फंसे 400 यात्री

बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को दिल्ली और मुंबई जाने वाले इंडिगो के करीब 400 यात्री तुर्की के इस्तांबुल एयरपोर्ट पर 24 घंटे से ज्यादा समय से फंसे हुए थे। भारतीय एयरलाइन ने इस देरी और यात्रियों को हुई असुविधा के लिए परिचालन कारणों को जिम्मेदार ठहराया।

वहीं, इससे निराश यात्रियों ने एक्स पर अपना गुस्सा निकालते हुए शिकायतें शेयर की थीं। यात्रियों ने आरोप लगाया कि उन्हें ना तो खाना और ना ही रहने की कोई व्यवस्था नहीं की। इस बीच कई यात्रियों की तबीयत खराब भी हुई है।

Related Topic:#Pakistan News

और पढ़ें