logo

ट्रेंडिंग:

इजरायल-ईरान के बीच बमबारी में फंसे हजारों भारतीय क्या कर सकते हैं?

इजरायल और ईरान में जारी बमबारी और मिसाइल हमलों ने वहां रह रहे भारतीयों की चिंता बढ़ा दी है। दोनों ही देशों में हजारों की संख्या में भारतीय रहते हैं।

israel iran coflict

ईरान के हमले में इजरायली इमारत तबाह हो गई। (Photo Credit: PTI)

इजरायल और ईरान में जंग अब खतरनाक मोड़ तक पहुंच गई है। चार दिन से दोनों के बीच ड्रोन और मिसाइलों से हमले किए जा रहे हैं। इजरायल ने ईरान में कई परमाणु ठिकानों पर हमला किया है। इजरायल ने रविवार को 2,300 किलोमीटर दूर ईरान के माशाद एयरपोर्ट पर भी हमला किया। वहीं, ईरान ने इजरायल के तीन लड़ाकू विमानों को मार गिराने का दावा किया है। ईरान में मस्जिदों का बॉम्ब शेल्टर के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है। वहीं, इजरायल में भी लोगों को शेल्टर में ही रहने को कहा गया है। 


मध्य पूर्व में दोनों के बीच बढ़ते संघर्ष ने वहां रह रहे भारतीयों की चिंता बढ़ा दी है। इजरायल में भारतीय दूतावास का कहना है कि यहां सभी भारतीय सुरक्षित हैं। ईरान में रह रहे भारतीयों को भी दूतावास से संपर्क में बने रहने को कहा गया है। इजरायल और ईरान में मौजूद भारतीय दूतावास ने भारतीयों के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। 

 

यह भी पढ़ें-- आजाद ख्यालों से लेकर कट्टर सोच तक... ईरान की कहानी क्या है?

इजरायल में कितने भारतीय?

भारतीय दूतावास के मुताबिक, इजरायल में करीब 18 हजार भारतीय रहते हैं। इनमें से ज्यादातर वे भारतीय हैं, जो इजरायल में बुजुर्गों की देखभाल का काम करते हैं। इनके अलावा इनमें हीरा कारोबारी, आईटी प्रोफेशनल्स और छात्र भी इजरायल में हैं। 


नवंबर 2023 में भारत और इजरायल के बीच एक समझौता हुआ था। इसक तहत 10 मार्च 2025 तक 6,694 भारतीय इजरायल पहुंच चुके हैं। इन भारतीयों को इजरायल में 195 कंपनियों में भर्ती किया गया है। ज्यादातर भारतीय कंस्ट्रक्शन वर्कर के तौर पर काम कर रहे हैं।


भारतीय दूतावास के मुताबिक, इजरायल में लगभग 85 हजार यहूदी भारतीय मूल के हैं। इनमें सबसे ज्यादा महाराष्ट्र के हैं, जिन्हें बेने इजरायली कहा जाता है। वहीं, केरल वालों को कोचिनी यहूदी और कोलकाता वालों को बगदादी यहूदी कहा जाता है।

 

 

यह भी पढ़ें-- दोस्त से दुश्मन तक... इजरायल और ईरान की दुश्मनी की पूरी कहानी

ईरान में कितने भारतीय?

विदेश मंत्रालय के मुताबिक, ईरान में लगभग 10,765 भारतीय रहते हैं. इनमें से ज्यादातर या तो कारोबारी हैं या एकेडमिक्स में हैं या दूसरे तरह के प्रोफेशन से जुड़े हैं।


ईरान में ज्यादातर भारतीय सिर्फ दो शहरों में रहते हैं। इनमें राजधानी तेहरान और जहिदान शामिल है। ज्यादातर भारतीय छोटे-मोटे कारोबार में लगे हैं। इनके अलावा ईरान में लगभग 1,500 भारतीय छात्र जम्मू-कश्मीर से हैं। 

 

यह भी पढ़ें-- ईरान, लेबनान, गाजा, हर तरफ दुश्मन, फिर भी कैसे अजेय है इजरायल?

यहां रहने वाले भारतीय क्या करें?

दोनों ही देशों के भारतीय दूतावासों ने यहां रहने वाले भारतीयों से संपर्क में बने रहने को कहा है। इजरायल में मौजूद भारतीय दूतावास ने बयान जारी कर बताया है एंबेसी यहां रहने वाले भारतीयों से संपर्क में है। इजरायल में रहने वाले भारतीयों के लिए दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर और ईमेल भी जारी किया है। 


इजरायल में रहने वाले भारतीय कोई परेशानी होने या किसी भी तरह की मदद के लिए +972547520711 और +972543278392 पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा cons1.telaviv@mea.gov.in पर ईमेल भी कर सकते हैं।


ईरान में स्थित भारतीय दूतावास ने भी भारतीयों से संपर्क में बने रहने को कहा है। साथ ही यह भी कहा है कि घबराने की जरूरत नहीं है। ईरान के भारतीय दूतावास ने कई सारे नंबर जारी किए हैं। कॉलिंग के लिए +98 9128109115 और +98 9128109109 नंबर जारी किया गया है। वहीं, +98 901044557, +98 9015993320 और +91 8086871709 पर वॉट्सऐप कर मदद ली जा सकती है। बंदर अब्बास में रहने वाले भारतीय +98 9177699036 और जाहेदान में रहने वाले +98 9396356649 पर कॉल कर सकते हैं।

Related Topic:#Israel Iran Clash

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap