logo

ट्रेंडिंग:

भारत की नीलम शिंदे कोमा में, परिवार को कब मिलेगा US का वीजा?

भारत की नीलम शिंदे एक्सीडेंट के बाद से कोमा में हैं। उनकी सर्जरी के लिए परिवार की मंजूरी जरूरी है। हालांकि, अब तक नीलम के परिवार को अमेरिका का वीजा नहीं मिला है।

nilam shinde

नीलम शिंदे। (Photo Credit: X/@thebriefworld)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

अमेरिका में सड़क हादसे के बाद कोमा में पहुंचीं भारत की नीलम शिंदे को लेकर अब दिल्ली से लेकर वॉशिंगटन में एक्शन तेज हो गया है। खबर है कि भारत के विदेश मंत्रालय ने इसे लेकर अमेरिका से संपर्क किया है। नीलम के माता-पिता भी वीजा मांग रहे हैं। बताया जा रहा है कि अमेरिकी सरकार नीलम के माता-पिता को इमरजेंसी वीजा जारी कर सकती है।


नीलम शिंदे 14 फरवरी कैलिफोर्निया में एक सड़क हादसे का शिकार हो गई थीं। हादसे के बाद नीलम कोमा में चली गई हैं। उनके माता-पिता महाराष्ट्र के सतारा में रहते हैं। नीलम करीब 4 साल से अमेरिका में रह रही थीं।

 

यह भी पढ़ें-- अगर USAID बंद हुआ तो भारत में कौन-सी सुविधाएं हो जाएंगी बंद?

जल्द मिल सकता है अमेरिकी वीजा

14 फरवरी को नीलम का एक्सीडेंट हुआ था। इसके 48 घंटे के भीतर ही उनके माता-पिता ने इमरजेंसी वीजा के लिए अप्लाई कर दिया था। हालांकि, अब तक उनकी वीजा एप्लीकेशन पेंडिंग है।


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत के विदेश मंत्रालय ने इसे लेकर अमेरिकी अधिकारियों से संपर्क किया है। आमतौर पर मेडिकल इमरजेंसी के आधार पर जल्द ही ट्रैवल वीजा जारी कर दिया जाता है। मगर इस मामले में अब तक वीजा जारी नहीं हुआ है। NDTV ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि अमेरिकी सरकार जल्द ही नीलम के माता-पिता और रिश्तेदारों को वीजा दे सकता है।

वीजा मिलने में देरी क्यों?

NDTV ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि अमेरिका में अगर किसी विदेशी नागरिक को कोई गंभीर बीमारी हो जाती है या मौत हो जाती है तो उसके परिवार वालों को 'इमरजेंसी वीजा' जारी कर दिया जाता है। ऐसा तब होता है जब डॉक्टर लिखकर अमेरिकी सरकार से अनुरोध करे। हालांकि, नीलम के मामले में वीजा जारी करने में देरी क्यों हो रही है, इसे लेकर अब तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। 

 

यह भी पढ़ें-- हाथ पकड़ा और... जब यूक्रेन पर मैक्रों ने ट्रंप का कर दिया फैक्ट चेक

माता-पिता के लिए क्यों जरूरी है वीजा?

एक्सीडेंट के बाद से नीलम कोमा में हैं। उनके परिवार वालों का कहना है कि एक्सीडेंट के बाद नीलम के दोनों हाथ और पैर फ्रैक्चर हो गए हैं। डॉक्टरों का कहना है कि इसके लिए उनकी जल्द से जल्द ब्रेन सर्जरी करने की जरूरत है। हालांकि, ब्रेन सर्जरी तभी की जा सकती है, जब नीलम के परिवार से कोई इसकी लिखित सहमति देगा। इसलिए माता-पिता का जल्द से जल्द अमेरिका पहुंचना जरूरी है।

ICU में भर्ती हैं नीलम शिंदे

14 फरवरी को कैलिफोर्निया में नीलम का एक्सीडेंट हो गया था। एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी थी। इस हादसे में नीलम को कई गंभीर चोटें आई हैं। हादसे के बाद से नीलम ICU में भर्ती हैं। पुलिस ने नीलम को टक्कर मारने वाली कार के ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। हालांकि, परिवार का कोई रिश्तेदार अमेरिका में नहीं होने के कारण पुलिस ने अभी केस दर्ज नहीं किया है।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap