logo

मूड

ट्रेंडिंग:

अमेरिका में भारतीय मूल की नर्स पर हमला, चेहरे की कई हड्डियां तोड़ी

अमेरिका में भारतीय मूल की नर्स पर एक अस्पताल में हमला हुआ। पेशेंट ने चेकअप के दौरान नर्स पर चेहरे पर वार करना शुरू कर दिया जिससे उनको काफी चोटें आई हैं।

Leelamma Lal । Photo Credit: PTI

लीलाम्मा लाल । Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

अमेरिका के एक अस्पताल में एक काफी दर्दनाक घटना हुई जब फ्लोरिडा के पाम्स वेस्ट अस्पताल में एक मनोरोगी ने भारतीय मूल की एक नर्स पर क्रूरता से हमला कर दिया। इस हमले में नर्स के चेहरे पर गंभीर फ्रैक्चर हो गया। नर्स का नाम लीलाम्मा लाल है और उनकी उम्र 67 वर्ष बताई जा रही है। इस बात की जानकारी एक लोकल समाचार चैनल ने की।

 

अधिकारियों ने इस मामले में 33 वर्षीय स्टीफन स्कैंटलबरी को गिरफ्तार कर लिया है। उस पर हमले के दौरान की गई नस्लवादी टिप्पणियों के कारण घृणा अपराध बढ़ाने के साथ सेकेंड डिग्री की हत्या के प्रयास का आरोप लगाया।

 

गिरफ्तारी हलफनामे के अनुसार, 'स्कैंटलबरी एक मनोरोगी रोगी था जिसे अनैच्छिक रूप से अस्पताल में भर्ती कराया गया था।'

 

यह भी पढ़ेंः यूक्रेन किसी भी वक्त अमेरिका के साथ साइन कर सकता है मिनरल डील

 

चेकअप के दौरान हुई घटना

20 साल से ज़्यादा समय से नर्स के तौर पर काम कर रही लाल, स्कैंटलबरी का चेकअप  कर रही थीं, तभी उसने अचानक उनके चेहरे पर लगातार मुक्का मारना शुरू कर दिया, जिससे उनके चेहरे की लगभग हर हड्डी टूट गई। हमले के बाद, वह भाग गया, लेकिन उसे तुरंत पकड़ लिया गया।

 

स्कैंटलबरी ने कथित तौर पर कबूल करते हुए कहा, 'भारतीय बुरे हैं। मैंने अभी-अभी एक भारतीय डॉक्टर की पिटाई की है।'इसके लिए प्रॉसीक्यूटर्स ने हेट क्राइम के बढ़ने का चार्ज लगाया है जो कि यदि सिद्ध होता है तो उसकी सज़ा बढ़ सकती है।

 

ICU में भर्ती है नर्स

पाम बीच काउंटी शेरिफ़ के कार्यालय ने बताया, 'हेट क्राइम इन्हान्समेंट, अगर साबित हो जाता है, तो दोषसिद्ध होने पर कठोर सज़ा हो सकती है। आरोपी के कार्यों से उसके उद्देश्य और समाज पर उसके व्यापक प्रभाव के बारे में पता चलता है।'

 

लाल फिलहाल सेंट मैरी मेडिकल सेंटर में आईसीयू में भर्ती हैं। अधिकारियों कहना है कि चोट इतनी गहरी है कि उनकी आंखों में दिक्कत आ सकती है।

 

यह भी पढ़ें: मणिपुर-कश्मीर पर UNHRC चीफ को भारत ने ऐसे दिया जवाब

 

सुरक्षा की उठी मांग

साउथ फ्लोरिडा के भारतीय नर्स एसोसिएशन ने स्वास्थ्य कर्मियों के लिए अधिक सुरक्षा की मांग की है, क्योंकि लाल पर हमला पिछले सप्ताह ब्रिटेन में भारतीय मूल की नर्स अचम्मा चेरियन पर हुए एक अन्य हिंसक हमले के बाद हुआ है।

Related Topic:

और पढ़ें