logo

ट्रेंडिंग:

1,000 भारतीयों के लिए ईरान ने खोला एयर स्पेस, होगी सुरक्षित वापसी

ईरान में भारत के हजारों छात्र मेडिकल से साथ में अन्य विषयों की पढ़ाई करने के लिए जाते हैं लेकिन सभी इजरायल के साथ पनपे संघर्ष में फंस गए हैं।

Iran Israel conflict

ईरान भारतीयों के लिए खोलेगा अपना हवाई क्षेत्र। Photo Credit (@ANI)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

ईरान और इजरायल के बीच 13 जून से भयानक युद्ध जारी है। दोनों देश ड्रोन के बाद अब बैलिस्टिक मिसाइलों से हमले करने लगे हैं, जिससे मध्य पूर्व में तनाव बढ़ रहा है। इसी बीच ईरान ने एक बड़ा फैसला लेते हुए भारत के लिए अपना हवाई क्षेत्र खोल दिया है। इस फैसले के बाद भारत अब ईरान से लगभग 1,000 भारतीय छात्रों को सुरक्षित वापस लाएगा। भारत ने इससे पहले बुधवार को ईरान से भारतीयों को स्वदेश वापस लाने के लिए 'ऑपरेशन सिंधु' शुरू किया था।

 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान की एयरलाइन 'महान एयर' इस हफ्ते चार्टर्ड फ्लाइट्स से भारतीय छात्रों को दिल्ली लेकर आएंगी। इस बीच लगभग 1,000 भारतीय छात्रों को राजधानी तेहरान से मशाद शहर में सुरक्षित जगह ले जाया गया है। जानकारी के मुताबिक सभी छात्रों को तीन उड़ानों में भारत वापस लाया जाएगा।

 

यह भी पढ़ें: ईरान ने इजरायल पर दागे क्लस्टर बम, मची तबाही, कितने खतरनाक? समझिए

अर्मेनिया ने की मदद

विदेश मंत्रालय ने पुष्टि करते हुए बताया है कि ऑपरेशन सिंधु के तहत 17 जून को उत्तरी ईरान से 110 भारतीय छात्रों को सफलतापूर्वक सीमा पार करके आर्मेनिया ले जाया गया था। इन छात्रों को भारतीय राजनयिक मिशनों की देखरेख में अर्मेनिया की राजधानी येरेवन ले जाया गया।

कैसे शुरू हुआ ऑपरेशन सिंधु?

इसी बीच इजरायल ने तेहरान के केशवरज स्ट्रीट इलाके में मेडिकल छात्रों के एक हॉस्टल पर हवाई हमला किया था। इस हमले में भारतीय छात्रों के घायल होने की रिपोर्ट सामने आई थीं, जिसके बाद भारत सरकार ने ऑपरेशन सिंधु शुरू किया था। दिल्ली में ईरानी दूतावास के अधिकारियों ने पुष्टि करते हुए कहा है कि ईरान का विदेश मंत्रालय तेहरान में भारतीय मिशन के संपर्क में है।

 

यह भी पढ़ें: IDF ने 60 जेट्स से ईरान पर बरसाईं मिसाइलें, कई सैन्य ठिकाने तबाह

विदेश मंत्रालय ने जारी किया बयान

इससे पहले एक बयान में भारत के विदेश मंत्रालय ने विदेश में अपने नागरिकों की सुरक्षा को लेकर भारत सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया। मंत्रालय ने बयान में कहा, 'भारत विदेश में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है। चल रहे ऑपरेशन सिंधू में, ईरान में भारतीय दूतावास बड़ी संख्या में भारतीय नागरिकों को देश के भीतर सुरक्षित जगहों में स्थानांतरित करने के बाद उन्हें निकालने में मदद कर रहा है।'

 

भारत के विदेश मंत्रालय ने युद्धग्रस्त इलाके में फंसे हुए सभी भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकालने में सहयोग करने के लिए ईरान और आर्मेनिया दोनों का आभार जताया है। ईरान में भारतीय नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे तेहरान में भारतीय दूतावास से इसकी इंमरजेंसी हेल्पलाइन के जरिए से जुड़े रहें। साथ ही नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय द्वारा 24×7 कंट्रोल रूम के साथ समन्वय करें।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap