logo

मूड

ट्रेंडिंग:

'किसी भी पल शुरू हो सकता है युद्ध', ईरान की धमकी के बाद इजरायल में हाई अलर्ट

इजरायल और ईरान के बीच किसी वक्त जंग छिड़ सकती है। दो हफ्ते का युद्धविराम 22 अप्रैल को खत्म होने वाला है। उससे पहले तेहरान ने एक धमकी में कहा कि वह युद्ध के लिए तैयार है।

US-Iran News

ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाकर कलीबाफ। (Photo Credit: TNA)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Advertisement

ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाकर कलीबाफ ने कहा कि तेहरान किसी भी युद्ध के लिए तैयार है। वह अपने विरोधियों पर यकीन नहीं करता है। इस बीच खबर आ रही है कि आईआरजीसी तेजी के साथ अपने मिसाइल और ड्रोन भंडार को भरने में जुटा है। ईरान से आ रहे इन बयानों के बीच इजरायल ने पूरे देश में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। माना जा रहा है कि युद्धविराम खत्म होने की स्थिति में हमले हो सकते हैं।

 

मोहम्मद बाकर कलीबाफ ने शनिवार को राष्ट्र को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि तीसरा थोपा गया युद्ध अमेरिका ने धोखे से वार्ता के बीच शुरू किया था। पिछले संघर्ष भी कमांडरों की हत्याओं से शुरू हुए थे। ईरान जून 2025 में हुए 12 दिवसीय युद्ध से हासिल अनुभव के साथ मौजूदा युद्ध में उतरा है।

 

यह भी पढ़ें: ट्रंप को धोखा देकर ईरान से दोस्ती निभा रहे आसिम मुनीर? अमेरिका एजेंसियां डरीं

किसी भी क्षण तनाव बढ़ सकता है

मोहम्मद बाकर कलीबाफ ने दावा किया कि युद्ध के दौरान ईरानी सेना ने 170 से 180 ड्रोन को रोका। उन्नत लड़ाकू विमानों को मार गिराया। यह कई महीनों के व्यापक डिजाइन और ऑपरेशन का नतीजा है। उन्होंने आगे कहा कि ईरान को अपने विरोधियों पर भरोसा नहीं है। किसी भी क्षण तनाव बढ़ सकता है।

 

कलीबाफ ने बताया कि पाकिस्तान समेत कई अन्य देशों के माध्यम से ईरान को प्रस्ताव भेजे गए थे।। युद्ध के 36वें दिन के आसपास सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद में इस पर चर्चा हुई। ईरान ने अमेरिकी दबाव का दृढ़ता से विरोध किया और धमकियों का करारा जवाब दिया।

होर्मुज पर ईरान का पूरा नियंत्रण

उन्होंने ईरान के खिलाफ अमेरिका की नाकेबंदी को गुमराह करने वाला बताया और दावा किया कि होर्मुज पर ईरान का पूर्ण नियंत्रण है। ईरान की इजाजत के बिना कोई भी पक्ष यहां से नहीं गुजर सकता है। मोहम्मद बाकर कलीबाफ ने दावा किया कि ईरान अपने उद्देश्यों को हासिल कर चुका है। वहीं दुश्मन अपने उद्देश्यों को हासिल करने में फेल साबित हुआ। तेहरान अमेरिका को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में कोई हस्तक्षेप करने की इजाजत नहीं देगा। ईरान एक स्थायी शांति चाहता है, लेकिन अमेरिका पर उसका भरोसा नहीं है।

 

यह भी पढ़ें: कभी खुला, कभी बंद, कभी फायरिंग, होर्मुज पर ईरान चाहता क्या है?

युद्ध की तैयारी में जुटा आईआरजीसी

ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड्स कोर (IRGC) युद्ध से पहले की तुलना में युद्धविराम के बीच ड्रोन और मिसाइलों का उत्पादन शुरू कर दिया है। यह खबर अमेरिका और इजरायल की चिंता बढ़ाने वाली है। आईआरजीसी के एयरोस्पेस फोर्स के कमांडर ब्रिगेडियर जनरल माजिद मूसावी ने बताया कि युद्धविराम अवधि के दौरान मिसाइल और ड्रोन लॉन्च प्लेटफार्मों की पुनःपूर्ति की गति युद्ध-पूर्व स्तरों को भी पार कर चुकी है।


और पढ़ें