logo

मूड

ट्रेंडिंग:

पाकिस्तान में क्यों गहराया ईंधन संकट? क्वेटा में 70% पेट्रोल पंप बंद

इजराइल-ईरान संघर्ष की वजह से पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में ईंधन संकट पैदा हो गया है। बलूचिस्तान में पेट्रोल पंपों पर लंबी-लंबी लाइनें लगने लगी हैं।

Israel Iran conflict

प्रतीकात्मक तस्वीर। Photo Credit- PTI

शेयर करें

google_follow_us

इजरायल-ईरान युद्ध की आंच पाकिस्तान तक पहुंच गई है। दरअसल, दोनों देशों एक दूसरे पर भीषण मिसाइल और ड्रोन से हमले कर रहे हैं। इस बीच पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में फ्यूल संकट पैदा हो गया है। युद्ध का असर यहां तक हुआ है कि बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा से लेकर तुर्बत, पंजगुर, ग्वादर और चगई तक पेट्रोल पंप बंद होने लगे हैं। पेट्रोल पंप पर जरूरी पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति ठप हो गई है, जिसका असर आम लोगों पर पड़ने लगा है।

 

बलूचिस्तान पेट्रोल-डीजल के लिए ईरान पर निर्भर है। पेट्रोल पंपों पर लंबी-लंबी लाइनें लगने लगी हैं, जिससे वहां हजारों की तादात में वाहन लिए लोग इंतजार करते दिखे। क्वेटा में 70 फीसदी से ज्यादा पेट्रोल पंप पहले ही बंद हो चुके हैं। इसके अलावा जो पेट्रोल पंप चालू हैं, उनपर लंबी-लंबी कतारें लग रही हैं। पेट्रोल-डीजल की कमी की वजह से लोगों में दहशत फैल रही है। आशंका जताई जा रही है कि क्वेटा में अगले 24 घंटों के अंदर सभी पेट्रोल पंप पूरी तरह से बंद हो सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें: ईरान में भारतीय छात्र सुरक्षित जगहों पर किए गए शिफ्ट, भारत ने क्या कहा

ईंधन आपूर्ति करने वाले सभी रास्ते बंद

हालांकि,  फ्यूल संकट केवल क्वेटा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मकरान और चगाई डिवीजनों में भी तेजी से फैल रहा है। युद्ध को देखते हुए बलूचिस्तान सरकार ने ईरान के साथ लगने वाली सभी बॉर्डर क्रॉसिंग को अनिश्चितकाल के लिए सील कर दिया है। इन्हीं बॉर्डर क्रॉसिंग के जरिए ईरान से बलूचिस्तान में पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति होती है। बलूचिस्तान सरकार ने बॉर्डर क्रॉसिंगों को सील करने का फैसला क्षेत्र की सुरक्षा को देखते हुए लिया है। मगर इस फैसले ने बलूचिस्तान के ईरान से सभी रास्तों को बंद कर दिया है। 

 

यह भी पढ़ें: इजरायल-ईरान के बीच बमबारी में फंसे हजारों भारतीय क्या कर सकते हैं?

13 जून को दोनों देशों में छिड़ा युद्ध

बता दें कि इजरायल ने 13 जून को ईरान के परमाणु संयंत्रों पर भीषण हमला कर दिया था। इजरायल ने यह हमला ईरान द्वारा अपने ऊपर सुरक्षात्मक खतरों को देखते हुए किया है। इसी सिलसिले में इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने 13 जून को इजरायल के खिलाफ 'ऑपरेशन राइजिंग लायन' लॉन्च कर दिया। इसके बदले में ईरान ने भी इजरायल के खिलाफ 'ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस' लॉन्च कर दिया। ईरान ने इजरायल की राजधानी तेल अवीव में एक के बाद एक कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं, जिससे शहर में तबाही मची है। 


और पढ़ें