एक समय ब्राजील में जायर बोल्सोनारो की तूती बोलती थी। अपनी सरकार और अपनी हनक थी। 2022 के चुनाव में मिली हार के बाद सबकुछ बदल गया। पाकिस्तान में 2022 तक इमरान खान का जलवा था। मगर सेना से दुश्मनी उनको भारी पड़ी। अब सूरज देखने को भी तरस रहे हैं। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ जेल से छूटने के बाद से ही लंदन में हैं।
2021 में सैन्य तख्तापलट के बाद से म्यांमार की प्रधानमंत्री आन सांग सू की भी सलाखों के पीछे हैं। एक समय इन नेताओं की अपनी सरकार और अपना दबदबा था। मगर समय एक जैसा कहा रहता है। हाल ही में मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री नजीब रजाक को भ्रष्टाचार मामले में 15 साल की सजा हुई तो हमें इन नेताओं की याद आई। आज के आर्टिकल में बात करेंगे दुनिया के उन नेताओं की, जो काफी सत्ता के शीर्ष पर रहे, लेकिन आज सलाखों के पीछे हैं।
जायर बोल्सोनारो: ब्राजील की जनता ने 2018 में जायर बोल्सोनारो को अपना राष्ट्रपति चुना था। मगर चार साल बाद 2022 के चुनाव में विपक्षी नेता लूला दा सिल्वा के सामने उन्हें मामूली अंतर से हार का सामना करना पड़ा। बोल्सोनारो नने हार मानने से मना कर दिया और चुनाव प्रक्रिया पर ही सवाल उठा दिया। देशभर में दंगे भड़क उठे। कई सरकारी इमारतों को आग के हवाले किया गया। यहां तक कि सेना को भी तख्तापलट की खातिर उकसाया गया। अब करीब 3 साल बाद ब्राजील की सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें तख्तापलट की साजिश का दोषी पाया और 27 साल की सजा सुनाई। बोल्सोनारो अब राजधानी ब्राजिलिया की केंद्रीय जेल में अपनी सजा काट रहे हैं।
यह भी पढ़ें: 'लगता है अमेरिका UN बन गया है', थाईलैंड-कंबोडिया सीजफायर के बाद बोले ट्रंप
इमरान खान: 2018 से 2020 तक पाकिस्तान के प्रधानमंत्री रहे इमरान खान अब रावलपिंडी की अडियाला जेल में हैं। उन्हें तन्हाई में रखा गया है। किसी से मिलने नहीं दिया जाता है। हाल ही में तोशाखाना मामले में इमरान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी को 17-17 साल की सजा सुनाई गई है। पाकिस्तान के मौजूदा आर्मी प्रमुख असीम मुनीर से इमरान खान की नहीं बनती है। 10 अप्रैल 2022 को अविश्नास प्रस्ताव पारित होने के बाद इमरान खान को अपना पद छोड़ना पड़ा। 9 मई 2023 को पाकिस्तान की पुलिस ने इमरान खान को गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद से इमरान खान जेल से बाहर नहीं आ सके।
नजीब रजाक: मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री नजीब रजाक अभी जेल में बंद हैं। 26 दिसंबर को अरबों डॉलर के भ्रष्टाचार मामले में मलेशिया की एक अदालत ने उन्हें 15 लाख की सजा सुनाई। उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पांच साल की अन्य सजा भी हुई। उन्होंने 2009 से 2018 तक प्रधानमंत्री के तौर पर काम किया। 2020 में उन्हें सत्ता के दुरुपयोग, आपराधिक विश्वासघात और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 12 साल की सजा हुई। हालांकि सजा की शुरुआत 2022 से हुई।
आंग सान सू की: म्यांमार की पूर्व प्रधानमंत्री आंग सान सू की पिछले चार साल से जेल में हैं। अबकी बार म्यांमार में उनकी पार्टी के बिना ही चुनाव हो रहे हैं। 2021 में म्यांमार की सेना ने तख्तापलट करके आंग सान सू की को सत्ता से हटा दिया था। तब से वह जेल में हैं।
मार्टिन विजकार्रा: इसी साल नवंबर में पेरू की एक अदालत ने पूर्व राष्ट्रपति मार्टिन विजकारा को 14 साल की सजा सुनाई। उन्हें राष्ट्रपति बनने से कई साल पहले रिश्वत लेने का दोषी पाया गया। मार्टिन विजकार्रा 2011 से 20214 तक चार साल मोकेगुआ में गवर्नर रहे। इस दौरान उन्होंने सरकारी कामों के ठेके के बदले कंपनियों से 676,000 डॉलर की रिश्वत हासिल की। साल 2018 में मार्टिन पेरू के राष्ट्रपति बने। मगर दो साल बाद भ्रष्टाचार सामने आने के बाद पद छोड़ना पड़ा। विजकारा अब उसी जेल में हैं, जहां पहले से ही पूरू के तीन पूर्व राष्ट्रपति अलेजांद्रो टोलेडो, ओलन्टा हुमाला और पेड्रो कास्टिलो निरुद्ध है।
यह भी पढ़ें: 'लगता है अमेरिका UN बन गया है', थाईलैंड-कंबोडिया सीजफायर के बाद बोले ट्रंप
निकोलस सरकोजी: निकोलस सरकोजी, जिन्होंने 2007 से 2012 तक चिराक के बाद राष्ट्रपति का पद संभाला, को एक अन्य मुकदमे से संबंधित गोपनीय जानकारी प्राप्त करने के लिए एक न्यायाधीश को रिश्वत देने का दोषी पाया गया। उन्हें 2021 में तीन साल की जेल की सजा सुनाई गई - दो साल की सजा निलंबित और एक साल घर में नजरबंदी के तहत - जिसे सरकोजी की अपील के बावजूद बरकरार रखा गया । फरवरी में, सरकोजी ने अपने 2012 के पुनर्निर्वाचन अभियान में अधिक खर्च करने और अवैध रूप से इसका बोझ अपनी पार्टी पर डालने के लिए मिली छह महीने की जेल की सजा के खिलाफ भी अपील की थी, लेकिन वह अपील हार गए ।
मिखाइल साकाशविली: जॉर्जिया के पूर्व राष्ट्रपति मिखाइल साकाशविली इन दिनों छह साल की सजा काटने में जुटे हैं। 2021 में उन्हें सत्ता के दुरुपयोग के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। क्रोएशिया के पूर्व प्रधानमंत्री इवो सानदेर भी साल 2011 से जेल में हैं। उन पर भी भ्रष्टाचार का आरोप है।
ये नेता भी जा चुके जेल
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को भी जेल हो चुकी है। हालांकि वह अब बाहर हैं। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा भी 15 महीने जेल की सजा भुगत चुके हैं। ब्राजील के मौजूदा राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा को 2018 में भ्रष्टाचार के मामले में जेल की सजा हो चुकी है।