logo

मूड

ट्रेंडिंग:

बेटों के नाम 'मुहम्मद' रख रहे हैं अंग्रेज, समझिए क्या है पूरा मामला

इंग्लैंड और वेल्स के सबसे लोकप्रिय नामों की लिस्ट ऑफिस फॉर नेशनल स्टैटिस्टिक्स (ONS) ने जारी किया है। इसके मुताबिक मुहम्मद लड़कों में सबसे ज्यादा रखा जाने वाला नाम बना है।

UK baby names 2023

प्रतीकात्मक तस्वीर, Image Credit: Pexels

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

ऑफिस फॉर नेशनल स्टैटिस्टिक्स (ONS) ने एक डेटा जारी किया है। इसमें बताया गया है कि इंग्लैंड और वेल्स में 'मुहम्मद' लड़कों में सबसे ज्यादा रखा जाने वाला नाम है। साल 2023 में इंग्लैंड और वेल्स में 4,661 लड़कों का नाम मुहम्मद रखा गया, जो सबसे ज्यादा है। ONS की ओर से जारी आंकड़ों के आधार पर ये जानकारी दी गई है। मुहम्मद ने नूह नाम को पीछे छोड़ टॉप स्थान हासिल कर लिया है। बता दें कि 2022 में सबसे ज्यादा 4,586 बच्चों का नाम नूह रखा गया था। 

'मुहम्मद' सबसे टॉप पर

लड़कों के लिए टॉप 10 सबसे लोकप्रिय नामों में 'मुहम्मद' सबसे टॉप पर रहा। 2023 में दूसरे स्थान पर 'नूह' और तीसरे स्थान पर ओलिवर नाम रहा। रिपोर्ट के मुताबिक, टॉप 100 नामों की लिस्ट में मुहम्मद के तीन रूप- मुहम्मद, मोहम्मद और मोहम्माद (Muhammad, Mohammed और Mohammad) को शामिल किया गया हैं। दरअसल, ONS अलग-अलग स्पेलिंग को एक  साथ नहीं जोड़ता। पिछले साल मुहम्मद स्पेलिंग सबसे ज्यादा लोकप्रिय रही। यह नाम 2016 में टॉप 10 में रहा। वहीं, 1997 में टॉप 100 में यह नाम बना हुआ है। 

10 में से चार क्षेत्रों में 'मुहम्मद' सबसे लोकप्रिय

बता दें कि इंग्लैंड और वेल्स के 10 में से चार क्षेत्रों में 'मुहम्मद' सबसे लोकप्रिय लड़कों का नाम है। उत्तरी और पश्चिमी मिडलैंड्स के अलावा लंदन में भी यह नाम काफी मशहूर है। जानकारी के लिए बता दें कि मुहम्मद नाम की लोकप्रियता का कारण धर्मिक महत्व से है। इस्लाम धर्म के आखिरी पैंगबर मुहम्मद ही है। 

सबसे लोकप्रिय लड़कियों के नाम ये

2023 की बात करें तो ओलिविया, अमेलिया और इस्ला तीन सबसे लोकप्रिय लड़कियों के नाम रहे। ओलिविया नाम सबसे टॉप पर रहा। स्टडी बताती है कि माता-पिता अब अपने बच्चों का नाम पॉप स्टार पर रखने लगे है। जैसे- रिहाना, बिली इलिश, माइली साइरस और लाना डेल रे। वहीं, कैमिला, मेघन और हैरी जैसे शाही नामों की लोकप्रियता में कमी आ रही है। माता-पिता रियलिटी टीवी कार्दशियन-जेनर्स के बच्चों से प्रेरित होकर रेन, सेंट और सलेम जैसे नाम चुन रहे हैं। 

Related Topic:

और पढ़ें