logo

मूड

ट्रेंडिंग:

क्या सरकारी कर्मचारियों को निकाल सकते हैं मस्क? ट्रंप ने दे डाली सलाह

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने सलाहकार एलन मस्क को निर्देश दिया है। मस्क किसी भी संघीय कर्मचारी को नौकरी से निकालने का अधिकार नहीं रखते। मस्क ने भी इसपर अपनी सहमति जताई।

trump advises to Elon musk

ट्रंप और एलन मस्क, Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सलाहकार एलन मस्क को महत्वपूर्ण निर्देश दिए है। उन्होंने मस्क से कहा है कि वह संघीय कर्मचारियों को निकालने का कोई अधिकार नहीं रखते है। पॉलिटिको ने सूत्रों के अनुसार, ट्रंप ने अपनी कैबिनेट को बताया कि मस्क उनके विभागों के अध्यक्ष नहीं हैं।

 

टेस्ला के प्रमुख केवल विभागों को सलाह दे सकते हैं लेकिन संघीय कर्मियों या किसी भी पॉलिसी पर एकतरफा फैसला लेने का अधिकार नहीं रखते हैं। हालांकि, ट्रंप के इस निर्देश से मस्क भी सहमत हुए। 

 

यह भी पढ़ें: 'कश्मीर का कब्जा छोड़े भारत...', पाकिस्तान के बिगड़े बोल

 

इबोला रोकथाम फंडिंग को गलती से किया रद्द

बता दें कि मस्क ने पिछले हफ्ते इबोला रोकथाम फंडिंग को गलती से रद्द कर दिया था। ट्रंप के पहले कैबिनेट बैठक में मस्क ने अपनी यह गलती भी मानी थी। मस्क ने डिपार्टमेंट ऑफ गर्वमेंट एफिशियेंसी (DOGE) का गठन किया है, जो फेडरल कर्मचारियों की छंटनी से लेकर लागत घटाने के उपायों पर काम कर रहा है। हालांकि, एलन मस्क के पास संघीय कर्मचारियों को हटाने को कोई अधिकार नहीं है लेकिन DOGE के तहत कई कर्मचारियों की छंटनी और इस्तीफे हुए हैं।

 

यह भी पढ़ें: आसमान में ही क्रैश हो गया एलन मस्क का स्टारशिप, देखें Video

20 हजार कर्मियों की हुई छंटनी

अब तक 20 हजार से अधिक कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया गया है। वहीं, 75 हजार कर्मियों ने स्वैच्छिक तरीके से निकाले जाने के प्रस्ताव को स्वीकार किया। इस फैसले का प्रोबेशन कर्मियों पर सबसे अधिक असर पड़ा।  ट्रंप ने नया आदेश जारी किया जिसके अनुसार, DOGE और इसके कर्मचारी सलाहकार भूमिका निभाएंगे लेकिन अंतिम फैसला कैबिनेट सचिव ही लेगी। 


और पढ़ें