logo

ट्रेंडिंग:

PAK आर्मी के काफिले पर फिदायीन हमला; BLA का दावा- 90 सैनिक मार डाले

पाकिस्तानी सेना के काफिले पर BLA ने फिदायीन हमला किया है। पुलिस ने हमले में 5 जवानों की मौत की पुष्टि की है। हालांकि, BLA का दावा है कि उसने 90 पाकिस्तानी सैनिकों को मार दिया है।

balochistan attack

हमले के बाद क्षतिग्रस्त बस। (Photo Credit: X@TheBolanN)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना के काफिले पर रविवार को आतंकी हमला हुआ है। इस हमले में फ्रंटियर कोर्प्स के 5 जवानों की मौत हो गई है। हमले में कम से कम 12 जवानों के घायल होने की खबर है।


पाकिस्तानी न्यूज वेबसाइट DAWN की रिपोर्ट के मुताबिक, सेना का काफिल क्वेटा से ताफ्तान जा रहा था। हमला क्वेटा से 150 किलोमीटर दूर नोशकी के पास हुआ है। इस हमले की जिम्मेदारी बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने ली है।


बताया जा रहा है कि सेना के इस काफिले में 7 बसें और दो बाकी गाड़ियां थीं। काफिले की एक बस पर पहले IED से हमला किया गया था।

 

यह भी पढ़ें-- क्या जिन्ना की 'दगाबाजी' है बलूचिस्तान की अशांति की जड़? पढ़िए

कैसे हुआ काफिले पर हमला?

नोशकी के SHO जफरुल्लाह सुमालानी ने इसे सुसाइड अटैक बताया है। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि आतंकियों ने विस्फोटकों से भरी एक गाड़ी को काफिले से टकरा दिया। 


सुमालानी ने बताया कि हमले में 5 जवानों की मौत हो गई है और 12 घायल हुए हैं। घायलों को FC कैंप और अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाके में इमरजेंसी लागू कर दी गई है। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है। उन्होंने आशंका जताई है कि मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है, क्योंकि घायलों में कइयों की हालत गंभीर है।

 

यह भी पढ़ें-- 4 हिस्से, मकसद आजाद बलूच, BLA के बनने से फैलने तक की कहानी क्या है?

BLA का दावा- 90 पाकिस्तानी सैनिक मारे

प्रशासन ने 5 सैनिकों की मौत का आंकड़ा दिया है। हालांकि, हमले की जिम्मेदारी लेने वाले BLA ने 90 पाकिस्तानी सैनिकों को मारने का दावा किया है।

 


BLA ने दावा किया है कि उसकी फिदायीन यूनिट मजीद ब्रिगेड ने नोशकी में आरसीडी हाईवे पर पाकिस्तानी सेना के काफिले पर आत्मघाती हमला किया है। इस काफिले में 8 बसें थीं। आत्मघाती हमले के बाद BLA की फतेह स्क्वॉड ने एक बस को घेर लिया और उसमें सवार सभी सैनिकों को मार डाला। BLA का दावा है कि इस हमले में 90 सैनिक मारे गए हैं।

बलूचिस्तान में बढ़ गए हैं हमले

बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सैनिकों पर BLA ने हमले तेज कर दिए हैं। 11 मार्च को ही BLA ने क्वेटा से पेशावर जा रही जाफर एक्सप्रेस को हाईजैक कर लिया था। पाकिस्तानी सेना का दावा था कि सभी 33 आतंकियों को मार दिया गया और बंधकों को छुड़ा लिया गया था। हालांकि, BLA का दावा है कि उसने 214 बंधकों को मार दिया है।

Related Topic:#Balochistan

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap