logo

ट्रेंडिंग:

पाकिस्तान: जेल में बंद इमरान खान नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित किया गया है। समिति ने दक्षिण एशिया में शांति फैलाने के लिए यह फैसला लिया है।

Imran Khan । Photo Credit: PTI

इमरान खान । Photo Credit: PTI

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मानवाधिकारों और लोकतंत्र की रक्षा के लिए नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नॉमिनेट किया गया है। ये जानकारी पाकिस्तान वर्ल्ड अलायंस द्वारा की गई। पीडब्लूए की स्थापना पिछले साल दिसंबर में ही हुई है। यह संगठन नॉर्वे के राजनीतिक दल- पार्टी सेंट्रम (Partiet Sentrum) से भी जुड़ा है।

 

पैट्रिएट सेंट्र्म ने एक्स पर कहा, 'हमें पार्टी सेंट्रम की ओर से यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि हमने नॉमिनेशन के अधिकार वाले किसी व्यक्ति के साथ मिलकर पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को पाकिस्तान में मानवाधिकारों और लोकतंत्र के लिए उनके काम के लिए नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नॉमिनेट किया है।'

 

यह भी पढ़ें: धरती हिली, गुबार उठा और ढह गई इमारतें, म्यांमार-थाईलैंड में भीषण भूकंप

 

क्यों हुए नॉमिनेट

पूर्व क्रिकेटर और पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को दक्षिण एशिया में 2019 में शांति फैलाने का प्रयास करने के लिए दिया जा रहा है।

 

नॉर्वेजियन नोबल कमिटी को हर साल हजारों की संख्या में नॉमिनेशन मिलते है, इसके बाद आठ महीने की लंबी प्रोसेस के बाद विजेता का चयन किया जाता है।

 

खान पाकिस्तान की विपक्षी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के फाउंडर हैं और अगस्त 2023 से जेल में हैं।

 

यह भी पढ़ें: म्यांमार: मलबे का लगा पहाड़, क्षतिग्रस्त सड़कें, रेस्क्यू हुआ मुश्किल

 

जेल में हैं बंद

जनवरी में खान को सत्ता का दुरुपयोग करने की एवज में 14 साल की जेल की सजा सुनाई गई थी। यह चौथा केस है जिसमें उन्हें दोषी करार दिया गया है।

 

बाकी के आरोप सरकारी गिफ्ट बेचने, सरकारी सीक्रेट्स को लीक करने और गैरकानूनी विवाह से संबंधित थे, जिन्हें अदालतों ने पलट दिया या खत्म कर दिया था। 

 

अप्रैल 2022 में अविश्वास मत के बाद खान ने सत्ता खो दी। उन्होंने अपने खिलाफ सभी आरोपों से इनकार किया और उन्हें राजनीति से प्रेरित बताया।



Related Topic:

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap