logo

ट्रेंडिंग:

भारत और पाकिस्तान में ऑपरेशन सिंदूर पर बच्चों को क्या पढ़ाया जाएगा?

ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र पाकिस्तान ने अपने स्कूल पाठ्यक्रम में किया है। इसमें पाकिस्तान ने अपनी जीत का दावा किया और भारत पर कई आरोप लगाए हैं।

Operaion Sindoor

ऑपरेशन सिंदूर, Photo Credit: PIB

पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। इस हमले में पाकिस्तान से आए आतंकवादियों ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में कई पर्यटकों को जान से मार दिया। इस हमले का करारा जवाब देते हुए भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च करके कई आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया था। इस ऑपरेशन में भारतीय सेना को बड़ी कामयाबी मिली थी। कुछ दिनों बाद ही पाकिस्तान ने भारत के डीजीएमओ से संपर्क करके दोनों देशों के बीच संघर्ष को रोकने की मांग की थी। हालांकि, पाकिस्तान इस करारी हार के बाद अब अपने देश में बच्चों को गलत जानकारी दे रहा है और जीत के झूठे दावे कर रहा है।

 

पाकिस्तान ने ऑपरेशन सिंदूर और उसके बाद भारत-पाक के बीच हुए तनाव को अपनी स्कूली किताबों में शामिल किया है। इस संघर्ष में मिली हार के बावजूद पाकिस्तान इसे अपनी जीत के रूप में पेश कर रहा है। किताबों में पाकिस्तान ने इस ऑपरेशन में हुए नुकसान को कम करके बताया है और भारत पर पाकिस्तान के आम नागरिकों को निशाना बनाने का आरोप लगाया है। ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत को लेकर भी पाकिस्तान ऐसे ही झूठ किताबों में लिख रहा है।

 

यह भी पढ़ें: 'जाओ मोदी को बता दो', पहलगाम में आतंकियों ने कैसे मचाया कत्लेआम?

किताबों में क्या लिखा?

पाकिस्तान ने अपनी किताबों में लिखा कि 6 मई 2025 को भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर पहलगाम हमले में शामिल होने का झूठा आरोप लगाते हुए पाकिस्तान पर हमला किया। पाकिस्तान ने भारत के इन दावों को खारिज भी किया लेकिन बावजूद इसके भारत ने पाकिस्तान पर सैन्य हमला किया। किताब में लिखा है, 'पाकिस्तानी सेना ने इस हमले का करारा जवाब दिया और भारत के कब्जे वाले कश्मीर में कई सैन्य ठिकानों को नष्ट किया। दोनों देशों की वायुसेना के बीच संघर्ष में पाकिस्तान ने अच्छी बढ़त बनाई और भारत को काफी नुकसान पहुंचाया। भारत का राफेल विमान भी तबाह कर दिया। भारत को राफेल विमान पर बहुत गर्व था और उन्हें उम्मीद थी कि यह उनकी सेना को पाकिस्तानी सेना से मजबूत कर देगा लेकिन उनकी उम्मीदें गलत थीं।'

 

इसके बाद पाकिस्तान ने अपनी किताबों में लिखा है कि 10 मई 2025 को भारतीय सेना के हमले के जवाब में पाकिस्तान ने ऑपरेशन शुरू किया। पाकिस्तान ने भारत के 26 अहम ठिकानों को तबाह कर दिया था। भारत को काफी नुकसान हो गया था और भारत के पास शांति की मांग के अलावा और कोई विकल्प नहीं बचा था। 

पाकिस्तान की किताब में ऑपरेशन सिंदूर

 

ट्रंप के कहने पर पाकिस्तान ने किया संघर्ष विराम?

पाकिस्तान ने अपनी किताबों में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कहने पर संघर्ष विराम की बात कही है। किताब में लिखा है, 'अमेरिकी राष्ट्रपति के बार-बार आग्रह करने पर पाकिस्तान ने संघर्ष विराम पर अपनी सहमति दे दी। इस संघर्ष में पाकिस्तानी सेना का शौर्य देखकर सेना प्रमुख आसिम मुनीर को प्रमोट किया गया। यह पूरे पाकिस्तान के लिए गर्व की बात है।'

पाकिस्तान ने परोसा झूठ

पाकिस्तान अपनी अगली पीढ़ी को झूठ किताबों के जरिए परोस रहा है। ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान की करारी हार हुई थी। पाकिस्तान पूरी दुनिया से संघर्ष रुकवाने की मांग कर रहा था। कश्मीर में सैन्य ठिकानों को नष्ट करने को लेकर भी पाकिस्तान झूठ परोस रहा है। साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति के इस कहने पर संघर्ष विराम की बात भी झूठी है। भारत ने पाकिस्तान और अमेरिकी राष्ट्रपति के मध्यस्थता के दावों को सिरे से खारिज कर दिया था। संघर्ष विराम के लिए पाकिस्तान के डीजीएमओ ने भारत के डीजीएमओ से संपर्क कर शांति की मांग की थी।

 

यह भी पढ़ें: पहलगाम हमला: 'हम औरतों को नहीं मारते,' डायलॉग मारा, फिर लाशें बिछा दीं

भारत में भी पढ़ाया जाएगा ऑपरेशन सिंदूर

भारत में भी ऑपरेशन सिंदूर को स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा। NCERT ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर एक विशेष मॉड्यूल जारी किया है। छात्रों को बताया जाएगा कि ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ सैन्य अभियान नहीं, बल्कि शांति की रक्षा और शहीद हुए लोगों के सम्मान का वादा है। किताबों में पहलगाम हमले का जिक्र भी होगा। एनसीईआरटी की ओर से पढ़ाए जाने वाले मॉड्यूल में अप्रैल 2025 में जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का उल्लेख है, जिसमें 26 निर्दोष लोगों की जान गई थी। इसमें बताया गया है कि आतंकियों का उद्देश्य धार्मिक तनाव और डर का माहौल बनाना था लेकिन इस बार स्थानीय लोगों ने आतंकवादियों के खिलाफ आवाज उठाई और शांति का समर्थन किया।

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap