logo

ट्रेंडिंग:

साउथ कोरिया: रनवे से फिसला विमान, दीवार से टकराया, 179 लोगों की मौत

जेजू एयर लाइंस के विमान में हादसे के वक्त 181 लोग सवार थे। यह विमान थाइलैंड से लौटा था, लैंड करते ही हादसे का शिकार हो गया। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

South Korea

दक्षिण कोरियाई शहर मुआन में यह हादसा हुआ है। (तस्वीर- x.com/nicksortor)

दक्षिण कोरिया के दक्षिणी शहर मुआन में रविवार को एक बड़ा विमान हादसा हुआ है। हवाई अड्डे पर उतरते वक्त ही विमान क्रैश कर गिया और भीषण आग लग लग गई। गंभीर रूप से झुलसने और विमान के क्रैश होने की वजह से 179 यात्रियों की मौत हो गई। साउथ कोरिया के इमरजेंसी डिपार्टमेंट के मुताबिक यह विमान बैंकॉक से लौट रहा था।

बैंकॉक से उड़ान भरने वाली जेजू एयर की इस फ्लाइट में कुल 181 पैसेंजर सवार थे। यह हादसा स्थानीय समय के मुताबिक करीब 9.30 पर हुआ है। विमान को लैंड कराने की कोशिश हुई लेकिन विमान से नियंत्रण हटा और यह एक दीवार जा टकराया।

देखते ही देखते सब राख हो गया

बोइंग 737-800 का लैंडिग गियर कुछ खराब हो गा था, जिसके बाद लैंडिंग की कोशिश में सब मारे गए। अचानक विमान दीवार से टकराया और तेज धमाका हुआ। तस्वीरें सोशल मीडिया तेजी से वायरल हो रही हैं। हादसे के बाद हर तरफ काला गुबार नजर आया। एयरपोर्ट अधिकारियों का कहना है कि विमान के पिछले हिस्से में दो लोग बचे हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है। विमान से लाशों को बाहर निकाला जा रहा है। 

हादसे की वजह क्या थी?
दक्षिण कोरियाई समाचार एजेंसी योनहाप ने कुछ अधिकारियों के हवाले से कहा है कि दुर्घटना के पीछे लैंडिंग गियर में आई खराबी जिम्मेदार है। एयरपोर्ट अधिकारियों ने कहा कि लैंडिंग गियर में खराबी के कारण क्रैश लैंडिंग की कोशिश हुई लेकिन चीजें बिगड़ गई। पहले लैंडिंग की कोशिश भी फेल रही। विमान रनवे तक पहुंच तो गया लेकिन स्पीड कम नहीं हो पाई और प्लेन बाहरी किनारे पर दीवार से जा टकराया और आग लग गई। 

स्थानीय फायर बिग्रेड के अधिकारियों का कहना है कि पक्षी के टकराने और खराब मौसम की वजह से यह दुर्घटना हुई है। रॉयटर्स के मुताबिक मुआन फायर स्टेशन के प्रमुख ली जियोंग-ह्यून ने एक ब्रीफिंग के दौरान कहा, 'दुर्घटना की वजह पक्षी से टकराए, खराब मौसम की स्थिति दिखी और हादसा हो गया। हालांकि, संयुक्त जांच के बाद सटीक वजह बताई जाएगी।'

 

ऐसी दुर्घटना कभी नहीं हुई
दक्षिण कोरिया के इतिहास की यह सबसे बड़ी दुर्घटना है। जेजू एयर की स्थापना साल 2005 में हुई थी। 12 अगस्त 2007 को जेजू एयर का विमान बॉम्बार्डियर Q400 हादसे का शिकार हुआ था। इस जहाज में 74 यात्री सवार थे। दक्षिणी बुसान-गिम्हे हवाई अड्डे पर तेज़ हवाओं की वजह से यह रनवे से फिसल गया था। कई लोग गंभीर रूप से जख्मी हुए थे। अब यह दक्षिण कोरिया के इतिहास की सबसे बड़ी दुर्घटना बन गई है। 



दिसंबर में 2 बड़े हादसे
बीते सप्ताह कजाकिस्तान में भी ऐसा ही एक हादसा हुआ था। अजरबैजान एयरलाइंस के विमान के क्रैश होने की वजह से 38 लोगों ने जान गंवा दी थी। कई लोग घायल हो गए थे। इस विमान में 67 लोग सवार थे। हादसे के बाद कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं। कुछ लोगों ने कहा है कि रूसी सेना ने इसे मार गिराया है। 


देखें, कैसे हुआ हादसा-

 

साल 2024 में कब-कब हुए विमान हादसे?
26 दिसंबर, 2024: अजरबैजान विमान हादसा, 38 लोगों की मौत।
- 24 जनवरी 2024: रूस में विमान हादसा, 74 लोगों की मौत।  
- 21 जनवरी 2024: अफगानिस्तान के बदख्शां प्रांत में विमान हादसा।
- 11 जून 2024:  मलावी में हादसा, 9 लोगों की मौत, उपराष्ट्रपति सोलोस क्लॉस चिलिमा भी मारे गए।
- 24 जुलाई 2024: नेपाल के काठमांडू में हादसा, 19 लोगों की मौत।
- 19 मई 2024: ईरान में हेलीकॉप्टर क्रैश, राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी समेत 9 लोगों की मौत।

Related Topic:

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap