logo

मूड

ट्रेंडिंग:

पेरिस में पुतिन की 'सीक्रेट बेटी'? नाम बदलकर रहती है...

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की 'सीक्रेट बेटी' एलिज़ावेटा क्रिवोनोगिख इस समय पेरिस में है। यूक्रेनी टीवी ने अपनी जांच में इसका खुलासा किया है।

Putin secret daughter in Paris

पुतिन की सीक्रेट बेटी, Image Credit: X

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

21 साल की एलिज़ावेटा क्रिवोनोगिख को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की 'सीक्रेट बेटी' माना जा रहा है जो अब बहुत सुर्खियों में बनी हुई है। दावा है कि वह यूक्रेन यु्द्ध शुरू होने के तुरंत बाद ही पेरिस चली गई थी। वहां वह झूठी पहचान के साथ रह रही है। यूक्रेनी टीवी ने अपनी जांच में बताया कि वह खुद को पुतिन के दिवंगत सहयोगी ओलेग रुडनोव की रिश्तेदार बताती है। उसका नया नाम अब लुइजा रोजोवा बताया जा रहा है।

 

पुतिन की ‘गुप्त बेटी’ कहां?

लुइज़ा रोज़ोवा 2 साल पहले रूस में सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती थी। टीएसएन का दावा है कि लुइज़ा की मां स्वेतलाना क्रिवोनोगिख पहले लंबे समय तक पुतिन की पार्टनर रहीं। 49 वर्षीय स्वेतलाना का अब बड़े बैंक में शेयर हैं। इसके अलावा सेंट पीटर्सबर्ग में फेमस स्ट्रिप क्लब की मालकिन भी है।

 

ऐसा कहा जाता है कि मां और बेटी दोनों ही अपना सरनेम  रुडनोवा करती हैं। पुतिन के परिवार को लेकर एक और दावा यह भी किया जाता है कि उनके दो सीक्रेट बेटे भी हैं। एक पूर्व ओलंपिक जिमनास्ट उनकी मां है। बताया जाता है कि दोनों बेटे शानदार से महल में रहते हैं। सार्वजनिक जगहों पर उन्हें कभी नहीं देखा गया है।

 

पुतिन की गुप्त बेटी कौन है?

टीवी जांच से पता चला है कि लुइज़ा रोज़ोवा कभी पेरिस स्कूल ऑफ़ मैनेजमेंट एंड आर्ट्स की छात्रा थी। हालाँकि अब वह वहां पढ़ने नहीं जाती। जांच में यह भी पता चला कि उसके पास एक पासपोर्ट है जिसमें उसका नाम एलिज़ावेटा ओलेगोवना रुडनोवा दर्ज है जिसमें उसका डेट ऑफ बर्थ 3 मार्च, 2003 दर्ज है। बताया जाता है कि लुइज़ा का अपना खुद का फ़ैशन ब्रांड है और वह पहले रूस में डीजे थी। वह रूस में आखिरी बार पब्लिक में 2021 में लौवर में देखी गई थी। 

 

आलीशान घर में रहती है, पुतिन के बेटों का क्या हाल?

माना जाता है कि लुइजा और उनकी मां मोनाको में 3.1 मिलियन पाउंड के आलीशान घर में रहती हैं। 2021 में लुइजा ने अचानक अपना  इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिया और लोगों की नजरों से दूर हो गईं। रूसी खोजी पत्रकारिता वेबसाइट द डोजियर सेंटर ने दावा किया था कि पुतिन के दोनों बेटे अपना ज़्यादातर समय पुतिन के लेक वल्दाई के पास भारी सुरक्षा वाले एस्टेट में नानी और क्रेमलिन गार्ड के साथ बिताते हैं। उनकी पहचान गुप्त रखी गई है।

 

साथ ही उनके जन्म का कोई आधिकारिक रिकॉर्ड भी नहीं है। ऐसा माना जाता है कि दोनों बेटे की जन्मतिथि केवल परिवार के सदस्यों को पता है। वह डेली फ्लाइट नहीं ले सकते। उनके पास अलग-अलग विमान हैं। साथ ही वह किंडरगार्टन या स्कूल नहीं जाते हैं। उन्हें किराए की गवर्नेस पढ़ाते है। 


और पढ़ें