logo

ट्रेंडिंग:

नए साल पर 3 बार दहला अमेरिका, अब गोलीबारी की घटना ने बढ़ाई टेंशन

अमेरिका के वाशिंगटन डीसी में गुरुवार शाम को हुई गोलीबारी में कम से कम चार लोग घायल हो गए। रात करीब 9 बजे हुई इस घटना में तीन पुरुष और एक महिला घायल हो गए।

Shooting in Washington DC

अमेरिका में गोलीबारी, Image Credit: Pexels

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

नया साल शुरू होते ही अमेरिका में एक के बाद एक जानलेवा घटनाएं हो रही है। ट्रक से कुचलने और साइबरट्रक हमले के बाद अब राजधानी वाशिंगटन डीसी में गोलीबारी हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार रात को हुई फायरिंग में 4 लोग घायल हो गए जिसमें तीन पुरुष और एक महिला शामिल है।

 

फिलहाल सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना शुक्रवार रात करीब 9 बजे हैरी थॉमस वे नॉर्थईस्ट के 1500 ब्लॉक में हुई, जो नोमा-गैलाउडेट यू न्यूयॉर्क एवेन्यू मेट्रो स्टेशन से केवल 500 फीट दूरी पर स्थित है। 

 

2 घायलों को तुरंत पहुंचाया गया अस्पताल

रिपोर्ट के मुताबिक, हमले के तुरंत बाद 2 पीड़ितों को अस्पताल पहुंचाया गया। बता दें कि जिस इलाके में गोलीबारी हुई वहां अक्सर लोगों की भीड़ देखी जाती है। फिलहाल, पुलिस टीम मौके पर तैनात है और घटनास्थल की घेराबंदी कर दी गई है। फिलहाल पुलिस को हमलावर के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है। सबूत इकट्टा किए जा रहे हैं और आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की जी रही है। 

 

एक नाइट क्लब में भी हुई थी गोलीबारी

यह घटना बुधवार रात न्यूयॉर्क शहर के एक नाइट क्लब के बाहर हुई गोलीबारी में दस लोगों के घायल होने के कुछ दिनों बाद हुई है। इस क्लब में एक किशोर की याद में एक स्मारक बनाया जा रहा था, जिसकी पहले हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने बताया कि तीन या चार लोगों ने जमैका, क्वींस में अमेजुरा कॉन्सर्ट हॉल के बाहर खड़े लोगों की भीड़ पर करीब 30 गोलियां चलाईं। ये लोग निजी कार्यक्रम के लिए वहां मौजूद थे। 

 

पुलिस ने बताया कि 16 से 20 साल की उम्र के बीच की छह महिलाओं और चार पुरुषों को अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल सभी की स्थिति सामान्य है। क्वींस बरो के अध्यक्ष डोनोवन रिचर्ड्स ने बताया कि क्लब पिछले साल के अंत में ब्रुकलिन में मारे गए एक किशोर की याद में एक छोटा सा निजी कार्यक्रम आयोजित कर रहा था और उसी दौरान यह गोलीबारी हुई। 

Related Topic:

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap