logo

ट्रेंडिंग:

शख्स ने बढ़ाया इतना वजन कि हुई जेल की सजा, दोस्त भी लपेटे में आया

दरअसल, हुआ कुछ यूं कि 26 साल के एक शख्स ने अपनी सैन्य शारीरिक परीक्षा से पहले जानबूझकर बहुत ज्यादा वजन बढ़ाया, ताकि उसे सेना के लिए अयोग्य घोषित किया जा सके।

south korea army

Source- south korea army website

दुनियाभर में बहुत ही रोचक और अजीबोगरीब घटनाएं घटती रहती हैं। कुछ घटनाएं सच में बहुत रोचक होती हैं तो कुछ अजूब होती हैं। ऐसा ही एक रोचक मामला दक्षिण कोरिया से आया है। दक्षिण कोरिया में हर आदमी के लिए सैन्‍य सेवा देना अनिवार्य है। इससे कोई बच नहीं सकता। मामला इसी अनिवार्य सैन्य सेवा से जुड़ा हुआ है।

 

दक्षिण कोरिया में एक शख्स को अनिवार्य सैन्य सेवा से बचने के लिए जानबूझकर बहुत ज्यादा खाने के लिए एक साल की जेल काटने की सजा सुनाई गई है। दरअसल, हुआ कुछ यूं कि 26 साल के एक शख्स ने अपनी सैन्य शारीरिक परीक्षा से पहले जानबूझकर बहुत ज्यादा वजन बढ़ाया, ताकि उसे सेना के लिए अयोग्य घोषित किया जा सके। ये सब करने के पीछे शख्स चाहता था कि सेना में उसकी भर्ती गैर-युद्ध सरकारी पद के लिए हो ना कि युद्ध लड़ने के लिए

वजन बढ़ाकर 102 किलो किया

कोरियन हेराल्ड की रिपोर्ट के मुताबिक, शख्स ने अपना वजह बढ़ाकर 102 किलोग्राम कर लिया। रिपोर्ट में कहा गया है कि उसने तेजी से वजन बढ़ाने के लिए इंस्टेंट नूडल्स, पिज्जा और फ्राइड चिकन सहित बहुत अधिक मात्रा में खाना खाने लगा। शख्स ने केवल तीन महीनों में ही 24 किलोग्राम वजन बढ़ा लिया। इससे उसका बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) 37.8 हो गया। 37.8 बीएमआई को अधिक मोटापा माना जाता है।

द. कोरिया में अनिवार्य सैन्य सेवा

दक्षिण कोरियाई कानून के मुताबिक, 18 से 35 साल के बीच के सभी सक्षम पुरुषों को सेना में शामिल होना अनिवार्य है। साथ ही उन्‍हें 18 महीने तक सक्रिय सेवा में रहना होता है।

आधिकारियों को प्लान के बारे में पता चला

हालांकि शख्स ने जिस योजना के लिए अपना वजन बढ़ाने का काम किया था उसके बारे में सेना के बड़े आधिकारियों को पता चल गया। दक्षिण कोरिया में सैन्य सेवा से बचने के लिए अधिकतम तीन सजा की सजा का प्रवधान है, लेकिन शख्स ने पहले कोई क्राइम नहीं किया था साथ ही उसने अधिकारियों से ईमानदारी से सेना में सेवा करने का वादा दिया, जिससे उसकी सजा को कम कर दिया। 

शख्स के दोस्त को भी सजा

सेना के अधिकारियों ने शख्स को एक साल के निलंबन की सजा सुनाई, जबकि उसके दोस्त को छह महीने की जेल हुई। शख्स के दोस्त को छह महीने की जेल हुई। दोस्त ने शख्स को खाना खिलाने में मदद की थी। जब मामला कोर्ट में गया तो दोस्त ने अदालत में अपनी गवाही में माना कि उसने मजाक में वजन बढ़ाने की योजना का सुझाव दिया था। उसने कहा कि उसे नहीं पता था उसका दोस्त सुझाव को गंभीरता से ले लेगा। 

2018 में भी आया था ऐसा मामला

बता दें कि साल 2018 में इसी तरह की एक घटना सामने आई थी। दक्षिण कोरिया के एक कॉलेज के ग्रेजुएट के छात्रों ने अनिवार्य सैन्य सेवा से बचने के लिए ज्यादा खाना खा लिया था। द. कोरिया में जो लोग बिना किसी वैलिड कारण के अपनी अनिवार्य सैन्य सेवा से बचते हैं उन्हें सैन्य कानून के तहत तीन साल तक की जेल हो सकती है।

Related Topic:##

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap