logo

ट्रेंडिंग:

पुतिन मान नहीं रहे, यूरोप हताश, ट्रम्प फेल! कैसे थमेगी यूक्रेन की जंग?

तुर्किए में रूस और यूक्रेन के प्रतिनिधियों के बीच मुलाकात हुई। राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की तो मौजूद रहे लेकिन व्लादिमीर पुतिन नजर नहीं आए। यह जंग, 3 साल बाद भी खत्म होती नजर नहीं आ रही है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट।

Russia

यूरोपीय नेताओं के साथ वोलोदिमीर जेलेंस्की। (Photo Credit: Volodymyr Zelenskyy)

तुर्किए में रूस और यूक्रेन के बीच संघर्ष विराम समझौते पर हुई बातचीत बेनतीजा ही रही। 3 साल की जंग में पहली बार रूस और यूक्रेन के प्रतिनिधि इस तरह चर्चा के लिए साथ आए लेकिन कोई हल नहीं निकल सका। डोनाल्ड ट्रम्प, 1 दिन में जंग खत्म करने का वादा कर चुके हैं लेकिन यह जंग महीनों बाद भी नहीं रुकवाए सके हैं। विश्वयुद्ध II के बाद से यह पहली बार है कि जब यूरोप के दो देश इस तरह से भीषण जंग लड़ रहे हों लेकिन दुनिया की तमाम शक्तियां, जंग रोकने में नाकामयाब रही हों। 

रूस और यूक्रेन के बीच तुर्किए के इस्तांबुल में पहली सीधी वार्ता 16 मई, 2025 को हुई थी। यह तीन साल में दोनों देशों के बीच पहली आमने-सामने की बैठक थी। तुर्कीए के विदेश मंत्री हाकन फिदान इस वार्ता में मध्यस्थ की भूमिका में थे। यह बैठक डोनाल्ड ट्रम्प के दबाव में हुई थी, ट्रम्प एक बार फिर संधि कराने में नाकाम ही रहे। 

बीते सप्ताह यूक्रेन और रूस के बीच पहली सीधी बातचीत ने यूरोप के सबसे बड़े युद्ध को सुलझाने की उम्मीद जगाई थी, लेकिन यह कोशिश नाकाम रही। वार्ता का संदर्भ, उसकी छोटी अवधि और सीमित नतीजों ने यह सवाल उठाया कि क्या व्लादिमीर पुतिन वाकई शांति चाहते हैं?

यह भी पढ़ें: जंग कहीं भी हो, हर मंच का सरपंच बनने की बेताबी, हर बार फेल रहे ट्रम्प!

बातचीत के मुद्दे क्या रहे, नतीजा क्या निकला?

  • कैदियों की अदला-बदली
  • दोनों देशों के राष्ट्रपतियों की मुलाकात पर चर्चा
  • भविष्य में युद्धविराम की योजना। 

कैदियों की अदला-बदली पहले भी होती रही है। यूक्रेन तत्काल युद्धविराम और राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की और व्लादिमीर पुतिन के बीच सीधी बातचीत की मांग कर रहा है, जिस पर रूस राजी नहीं हो रहा है। शुक्रवार को रूस ने इन मांगों पर फिर विचार करने की बात कही लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

सीजफायर चाह रहा यूरोप, तैयार नहीं हो रहे पुतिन
यूक्रेन, फ्रांस, जर्मनी, ब्रिटेन और पोलैंड ने एक महीने के बिना शर्त युद्धविराम की मांग की थी। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का समर्थन होने का दावा किया और रूस पर भारी प्रतिबंध की चेतावनी दी। छह दिन बाद, शुक्रवार को इन्हीं पांच नेताओं ने अल्बानिया की राजधानी तिराना में फिर से ट्रम्प से फोन पर बात की। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस के युद्धविराम से इनकार को अस्वीकार्य बताया। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने कहा कि पुतिन को शांति से बचने की कीमत चुकानी होगी। पुतिन को इन धमकियों से फर्क ही नहीं पड़ा। 

यह भी पढ़ें: पुतिन, जेलेंस्की नहीं गए, रूस-यूक्रेन के प्रतिनिधियों से बन पाएगी बात?

ओवेल ऑफिस में वोलोदिमीर जेलेंस्की और डोनाल्ड ट्रम्प। (Photo Credit: White House/X)

ट्रम्प की मध्यस्थता फिर नाकाम रही
व्लादिमीर पुतिन ने युद्धविराम की मांग को नजरअंदाज कर दिया। उन्होंने ही कहा था कि इस्तांबुल में सीधी बातचीत हो। वह चले भी आए, डोनाल्ड ट्रम्प ने मध्यस्थता की पेशकश की। व्लादिमीर पुतिन ने केवल जूनियर स्तर की बैठक को मंजूरी दी। ट्रम्प ने बाद में कहा कि जब तक वह खुद पुतिन से इस्तांबुल में नहीं मिलते, तब तक संघर्ष विराम समझौते की कोई उम्मीद भी नहीं है। 

व्लादिमीर पुतिन को मना क्यों नहीं पा रहे हैं?
इमैनुएल मैक्रों और कीर स्टार्मर जैसे नेताओं की मांग है कि डोनाल्ड ट्रम्प कुछ कड़े ऐक्शन लें जिससे जंग थम सके। डोनाल्ड ट्रम्प व्लादिमीर पुतिन से सीधे भिड़ने से परहेज कर रहे हैं। वह तो वोलोदिमीर जेलेंस्की पर ही जंग को बढ़ावा देने के आरोप लगा चुके हैं। रूस ने शांति की बात तो की, लेकिन कोई ठोस रियायत नहीं दी। शुक्रवार को रूस ने यह भी मांग की कि यूक्रेन उसे वह क्षेत्र सौंप दे, जो उसने अभी तक जीता भी नहीं है। ड्रोन तस्वीरों से पता चलता है कि रूस पूर्वी मोर्चे पर गर्मियों में हमले की तैयारी कर रहा है।

'रूस से डरते हैं, यूक्रेन को दबाते हैं ट्रम्प'
डोनाल्ड ट्रम्प की मध्यस्थता नीति पर सवाल उठ रहे हैं। उनकी पूर्व राजदूत ब्रिजेट ब्रिंक ने बीते महीने इस्तीफा दिया और लिखा, 'ट्रम्प प्रशासन की नीति हमलावर रूस के बजाय पीड़ित यूक्रेन पर दबाव डालने की रही है। यह तुष्टिकरण है, जो शांति नहीं, बल्कि और युद्ध व पीड़ा लाता है।'

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap