logo

ट्रेंडिंग:

अवैध प्रवासियों के डिपोर्टेशन में बाइडेन से भी स्लो रहे ट्रंप? पढ़ें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल को एक महीना हो चुका है। इस दौरान ट्रंप ने अमेरिका के सैन्य विमानों में भर-भरकर अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट किया।

donald trump

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप। (Photo Credit: PTI)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

दूसरी बार अमेरिका की सत्ता संभाले डोनाल्ड ट्रंप को एक महीना हो गया है। ट्रंप ने अपने अब तक के महीनेभर के कार्यकाल में अवैध प्रवासियों को लेकर जमकर एक्शन लिया। अमेरिका में अवैध तरीके से रह रहे प्रवासियों को सैन्य विमान में भर-भरकर उनके देश वापस भेजा गया। 300 से ज्यादा भारतीयों को भी डिपोर्ट किया जा चुका है। हालांकि, आंकड़े बताते हैं कि डिपोर्टेशन को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन के मुकाबले थोड़ा सुस्त हैं। 

महीनेभर में कितने डिपोर्टेशन?

अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव के प्रचार के दौरान ट्रंप ने अवैध प्रवासियों का मुद्दा जोर-शोर से उठाया था। उन्होंने वादा किया था कि उनके राष्ट्रपति बनने के बाद 'मास डिपोर्टेशन' किया जाएगा। चुन-चुनकर अवैध प्रवासियों को अमेरिका से निकाला जाएगा।


हालांकि, न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन के कार्यकाल में हर महीने औसतन 57 हजार अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट किया जा रहा था। जबकि, ट्रंप के कार्यकाल के एक महीने में 37,660 प्रवासियों को डिपोर्ट किया गया है। हालांकि, ट्रंप सरकार के एक अधिकारी ने दावा किया है कि आने वाले में ये संख्या कहीं ज्यादा बढ़ने वाली है, क्योंकि अवैध प्रवासियों को गिरफ्तार कर उन्हें डिपोर्ट करने के कई रास्ते खुल गए हैं।

 

यह भी पढ़ें-- पंजाबी-हरियाणवी ही नहीं, US में अवैध एंट्री करने में गुजराती भी आगे!


बताया जा रहा है कि उम्मीद के मुताबिक डिपोर्टेशन नहीं होने के कारण ट्रंप झल्ला गए हैं। रॉयटर्स ने अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से बताया है कि राष्ट्रपति ट्रंप ने इमिग्रेशन एंड कस्टम इन्फोर्समेंट (ICE) के एक्टिंग डायरेक्टर कालेब वितेलो को पद से हटा दिया है।

अवैध प्रवासियों की गिरफ्तारियां बढ़ी

ट्रंप सरकार ने अवैध प्रवासियों की गिरफ्तारी में तेजी लाने के लिए कानून में बदलाव कर दिया है। इसके बाद ICE अधिकारियों को बिना वारंट के अवैध प्रवासियों को गिरफ्तार करने का अधिकार मिल गया है। 


आंकड़ों के मुताबिक, ट्रंप के कार्यकाल के पहले तीन हफ्तों में ICE ने करीब 14 हजार अवैध प्रवासियों को गिरफ्तार किया है। यानी हर दिन औसतन 667 लोगों को गिरफ्तार किया गया। आंकड़े बताते हैं कि पहले हफ्ते हर दिन 800 से 1200 अवैध प्रवासियों को गिरफ्तार किया जा रहा था लेकिन डिटेंशन सेंटर भर जाने के कारण गिरफ्तारियों में कमी आ गई। 


ICE के पास सीमित जगह है। डिटेंशन सेंटर में अभी 41,100 अवैध प्रवासियों को रखा गया है। ICE के पास 41,500 बंदियों का खर्च उठाने की फंडिंग ही है। डिटेंशन सेंटर में जो 41 हजार बंदी हैं, उनमें से 19 हजार को ICE ने गिरफ्तार किया है। बाकी 22 हजार को बॉर्डर पैट्रोलिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया। ICE ने जिन्हें गिरफ्तार किया है, उनमें लगभग 2,800 ऐसे हैं जिनका कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड नहीं है।

यह भी पढ़ें-- कर्ज लिया, खतरनाक रास्तों से गुजरे, US से डिपोर्ट भारतीयों की आपबीती

कितने भारतीय डिपोर्ट हुए?

ट्रंप के एक महीने के कार्यकाल में 332 भारतीयों को अमेरिका से डिपोर्ट किया जा चुका है। ये वो भारतीय हैं, जिन्होंने अवैध तरीके से अमेरिका में एंट्री की थी। अमेरिका से तीन बैच आ चुके हैं। पहला बैच 6 फरवरी को आया था, जिसमें 104 भारतीयों को डिपोर्ट किया गया था। दूसरा और तीसरा बैच 16 फरवरी को आया था, जिसमें 228 भारतीयों को वापस भेजा गया। अब तक अमेरिका से जितने भारतीयों को डिपोर्ट किया गया है, उनमें सबसे ज्यादा 38% पंजाब के नागरिक हैं। उनके अलावा 33% हरियाणा और 22% गुजरात के लोग हैं। बाकी महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और दूसरे राज्यों से हैं।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap