logo

ट्रेंडिंग:

'पुतिन जल्द ही मर जाएंगे और...', जेलेंस्की का चौंकाने वाला दावा

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की हेल्थ को लेकर एक बड़ा दावा किया है। जेलेंस्की का दावा है कि पुतिन जल्द ही मरने वाले हैं।

zelensky and putin

यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की। (Photo Credit: PTI)

शेयर करें

संबंधित खबरें

Reporter

रूस और यूक्रेन के बीच जंग को रोकने के लिए तमाम कोशिशें जारी हैं। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की हेल्थ को लेकर बड़ा दावा किया है। जेलेंस्की ने दावा करते हुए कहा, 'पुतिन जल्द ही मर जाएंगे' और इससे दोनों देशों की जंग भी खत्म हो जाएगी।


जेलेंस्की ने यह दावा फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों के साथ बैठक के बाद एक इंटरव्यू में कहीं। जेलेंस्की ने यह बयान ऐसे समय दिया है, जब पुतिन की हेल्थ को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।

क्या बोले जेलेंस्की?

एक इंटरव्यू के दौरान जेलेंस्की ने पुतिन को लेकर यह भी कहा कि उन्हें सत्ता खोने का डर है। उन्होंने कहा, 'उन्हें (पुतिन) अपनी सत्ता जाने का डर है। यह समाज की स्थिरता पर निर्भर करता है, लेकिन यह उनकी उम्र पर भी निर्भर करता है। वे जल्द ही मर जाएंगे। यही फैक्ट है और सबकुछ खत्म हो जाएगा। यह युद्ध भी खत्म हो जाएगा।'

 


यह भी पढ़ें-- इजरायल को धमकी, अमेरिका से टक्कर; कितना ताकतवर है हूती?

क्या खराब है पुतिन की हेल्थ?

रूसी राष्ट्रपति पुतिन की हेल्थ को लेकर काफी लंबे वक्त से कई तरह की अटकलें लगाई जा रहीं हैं। ऐसी अटकलें हैं कि पिछले कुछ महीनों में पुतिन की हेल्थ खराब हो गई है। वे लगातार खांस रहे हैं और कई बार हाथ-पैर भी झटक रहे हैं। कुछ वीडियो में पुतिन का चेहरा भी काफी सूजा हुआ नजर आया है और वे खांसते हुए भी नजर आए हैं।


इससे पहले 2022 में कुछ वीडियो और तस्वीरें सामने आई थीं, जिनमें पुतिन की तबीयत खराब होने का दावा किया गया था। एक वीडियो भी सामने आया था जिसमें रक्षा मंत्री सर्गेई लावरोव के साथ बैठक के दौरान पुतिन टेबल को पकड़े हुए दिखाई दिए थे।


इसके अलावा, कई बार पुतिन के पार्किसंस और कैंसर होने की खबरें भी सामने आईं हैं। हालांकि, रूसी राष्ट्रपति कार्यालय ने हमेशा इन रिपोर्ट्स को खारिज किया है।

 

यह भी पढ़ें-- हूती विद्रोहियों पर हमला करेगा अमेरिका? ट्रंप का वॉर प्लान हुआ लीक!

रूस और यूक्रेन के बीच 3 साल से जंग

रूस और यूक्रेन के बीच जंग शुरू हुए तीन साल से ज्यादा हो गए हैं। फरवरी 2022 को रूस ने यूक्रेन पर हमला कर दिया था।


पुतिन की हेल्थ को लेकर जेलेंस्की का यह बयान ऐसे वक्त आया है, जब अमेरिका इन दोनों के बीच एक समझौता कराने की कोशिश कर रहा है। हाल ही में रूस और यूक्रेन के बीच एक समझौता हुआ था, जिसमें तय हुआ था कि दोनों देश एक-दूसरे के ऊर्जा ठीकानों पर हमला नहीं करेंगे। हालांकि, इस समझौते के बावजूद दोनों तरफ से हमले जारी हैं। यूक्रेन का दावा है कि इस हफ्ते रूस ने उसे ऊर्जा ठिकानों पर 117 ड्रोन अटैक किए थे।


इस बीच बुधवार को ही अमेरिका ने दावा किया था कि रूस और यूक्रेन के बीच ब्लैक सी पर सीजफायर की सहमति हो गई है। जेलेंस्की ने इसे सही दिशा में उठाया गया कदम बताया था। हालांकि, रूस की तरफ से कहा गया था समझौता तब तक लागू नहीं होगा, जब तक उस पर लगाए प्रतिबंधों को हटाया नहीं जाता।


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap