logo

मूड

ट्रेंडिंग:

एक और अफ्रीकी देश में तख्तापलट, गृह मंत्री ने खुद आकर दी सफाई

पश्चिम अफ्रीका में मौजूद बेनिन में वहां की सेना ने तख्तापलट करने की घोषणा कर दी है। रविवार को सैनिकों के एक समूह ने अचानक राज्य टीवी चैनल पर आकर सरकार को तुरंत भंग करने की घोषणा की।

Benin government

राष्ट्रपति पैट्रिस टैलोन। Photo Credit (@PatriceTalonPR)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

अफ्रीकी देश में लगातार हो रहे तख्तापलट के बीच एक और देश में सैन्य तख्तापलट हो गया है। पश्चिम अफ्रीका में मौजूद बेनिन में वहां की सेना ने तख्तापलट कर दिया है। रविवार को सैनिकों के एक समूह ने अचानक राज्य टीवी चैनल पर आकर सरकार को तुरंत भंग करने की घोषणा कर दी।

 

हालांकि, बाद में सरकार ने इससे साफ इनकार कर दिया। बेनिन के गृह मंत्री अलास्साने सेइदोउ ने फेसबुक पर एक वीडियो में जानकारी देते हुए कहा, 'रविवार, सात दिसंबर, 2025 की सुबह, सैनिकों के एक छोटे समूह ने देश और उसकी संस्थाओं को अस्थिर करने के मकसद से विद्रोह शुरू कर दिया।'

 

यह भी पढ़ें: सूडान में स्कूल-अस्पताल पर ड्रोन से हमला, 46 बच्चों समेत 116 लोगों की मौत

सरकारी संस्थाओं को हटाये जाने की घोषणा

उन्होंने कहा, 'इस स्थिति का सामना करते हुए, बेनिनी सशस्त्र बल और उनका नेतृत्व गणतंत्र के प्रति प्रतिबद्ध रहे' इससे पहले बेनिन में सैनिकों के एक समूह ने सरकारी टीवी पर संबोधन के जरिये सरकार के तख्तापलट की घोषणा की थी। खुद को ‘मिलिट्री कमेटी फॉर रीफाउंडेशन’ कहने वाले सैनिकों के समूह ने राष्ट्रपति और सभी सरकारी संस्थाओं को हटाये जाने की घोषणा की।

पहले भी हुए तख्तापलट

समूह ने कहा कि लेफ्टिनेंट कर्नल पास्कल तिगरी को सैन्य समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। साल 1960 में फ्रांस से आजादी मिलने के बाद, इस पश्चिमी अफ्रीकी देश बेनिन ने तख्तापलट की कई घटनाओं को देखा है। राष्ट्रपति पैट्रिस टैलोन 2016 से सत्ता में थे और अगले साल अप्रैल में राष्ट्रपति चुनाव के बाद उन्हें पद छोड़ना था। टैलोन की पार्टी के उम्मीदवार, पूर्व वित्त मंत्री रोमुआल्ड वडाग्नि को चुनाव जीतने की दौड़ में सबसे आगे माना जा रहा है।

 

यह भी पढ़ें: ब्रिटेन में गुरप्रीत सिंह रेहल की संपत्तियां क्यों जब्त हुईं हैं?

 

विपक्षी उम्मीदवार रेनॉड अगबोडजो की उम्मीदवारी को निर्वाचन आयोग ने इस आधार पर खारिज कर दिया कि उनके पास पर्याप्त प्रायोजक नहीं थे। पिछले महीने देश की संसद ने राष्ट्रपति का कार्यकाल पांच साल से बढ़ाकर सात साल कर दिया था तथा कार्यकाल सीमा दो ही रखी थी।

 

Related Topic:#World news

और पढ़ें